लाइफस्टाइल
Dark Tourism: आजकल लोगों में डार्क टूरिज्म का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. यहां जानिए क्या है डार्क टूरिज्म और दुनिया में कहां-कहां हैं ऐसी जगहें....
डीएनए हिंदी: कई लोगों को घूमने का बहुत शौक होता है. उन्हें जब भी समय मिलता है, अपने परिवार, दोस्तों के साथ घूमने निकल पड़ते हैं. ज्यादातर लोग पहाड़, बीच, मंदिर और अन्य खूबसूरत जगहों की सैर करना पसंद करते हैं. लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं. जो घूमने के लिए पहाड़, हरियाली नहीं बल्कि अजीब जगहों को चुनते हैं. इसे डार्क टूरिज्म का नाम दिया गया है. आपने देश-विदेश, खूबसूरत वादियों में घूमना तो सुना होगा लेकिन डार्क टूरिज्म के बारे में शायद ही आपने सुना हो. अगर आप भी इससे अनजान हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं की आखिर डार्क टूरिज्म होता क्या है? आइए जानते हैं इसके बारे में...
क्या है डार्क टूरिज्म
जहां ज्यादातर लोग पहाड़ों, सुंदर वादियों और अन्य फेमस जगहों पर घूमना पसंद करते हैं. वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जो उन जगहों पर घूमना चाहते हैं, जहां पर किसी तरह की त्रासदी, बड़ी आपदा, नरसंहार जैसी घटनाएं हुई हों. ऐसी जगह जो खंडहर में तब्दील हो चुकी हो, शायद ही आम इंसान वहां जाना चाहें. लेकिन, कई लोगों को इन जगहों पर घूमने जाने का काफी शौक होता है. बता दें कि इसे ही डार्क टूरिज्म का नाम दिया गया है.
डार्क टूरिज्म की तरफ क्यों बढ़ा अट्रैक्शन
सीधे तौर पर डार्क टूरिज्म में लोगों को उन जगहों का आंखों देखा हाल देखने का क्रेज होता है, जहां का इतिहास स्याह रहा हो फिर चाहें हिरोशिमा और नागासाकी में न्यूक्लियर बम गिराए जाने वाली जगह हो या फिर अफगानिस्तान जैसी कोई और बड़ी घटना वाली जगह. डार्क टूरिज्म में कुछ भी गलत नहीं है लेकिन कई बार इंसान अपनी जुनून की वजह से परेशानी में भी फंस सकता है.
बढ़ रहे ऐसे टूरिस्ट
डार्क टूरिज्म की तरफ लोगों का रुझान काफी तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे लोगों को चकाचौंध या फिर हरियाली भरी खूबसूरत जगहों के बजाए खंडहरों जैसी जगहें अपनी और लुभा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका में तकरीबन 80 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो अपनी लाइफ में एक बार डार्क टूरिज्म करना चाहते हैं.
दुनिया में कहां-कहां हैं ऐसी जगहें
अगर डार्क टूरिज्म साइट्स की बात करें तो दुनियाभर में लोगों को रवांडा में मुरांबी नरसंहार स्मारक, जापान में हिरोशिमा, न्यूयॉर्क में ग्राउंड जीरो, केजीबी मुख्यालय लिथुआनिया जैसी जगहों पर लोगों को घूमना पसंद है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.