लाइफस्टाइल
Brain Fog Causes: अक्सर लोगों के साथ ऐसी स्थिति आती है कि, वह छोटी-छोटी बातों को भूल जाते हैं. उन्हें चीजें याद रखने और काम पर फोकस करने में भी दिक्कत होती है. यह कई कारणों से हो सकता है.
What Is Brain Fog: अगर आप छोटी-छोटी बातों को भूल जाते हैं तो यह ब्रेन फॉग की समस्या के कारण हो सकता है. ब्रेन फॉग एक ऐसी स्थिति है जिसमें मानसिक स्पष्टता में कमी आती है. इसके कारण लोग चीजों को रखकर भूल जाते हैं. ब्रेन फॉग के कारण थकान महसूस होने लगती है. इससे दिमाग की कार्यक्षमता भी कम होती है. ब्रेन फॉग की समस्या कई कारणों से हो सकती है चलिए आपको इसके कारण और इससे बचाव के उपाय के बारे में बताते हैं.
- बातों को भूलना इसका एक प्रमुख लक्षण है. ऐसा होने पर आप चीजों को रखकर भूल जाते हैं. कहीं जाने का समय भूल जाते हैं.
- मन इधर-उधर भटकता रहता है और काम करने में मन नहीं लगता है. इससे काम पर फोकस कम होता है.
- बातों को समझने में समय लगता है और निर्णय लेने में भी परेशानी होती है. अक्सर थका-थका महसूस होता है.
ब्रेन फॉग के कई कारण हो सकते हैं. जैसे आयरन की कमी, थायरॉइड असंतुलन और मेनोपॉज की समस्या. कई बार दवाइयों के साइड इफेक्ट के कारण भी ब्रेन फॉग की समस्या होती है. लंबे समय तक किसी बात को लेकर तनाव और चिंता में रहना भी आपकी मानसिक सेहत को प्रभावित कर सकता है.
इस पावरफ्रूट को खाने से डायबिटीज होगी कंट्रोल, ब्रेन से लेकर पेट तक के लिए है ये सुपरफूड
भरपूर नींद
अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत ही जरूरी होता है. आपको रातभर में 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करनी चाहिए.
हेल्दी डाइट
खराब खानपान भी मानसिक सेहत पर असर करता है. आपको जंक फूड और फास्ट फूड से परहेज करना चाहिए. नट्स सीड्स और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करें. इससे सेहत भी अच्छी होगी.
कम करें स्क्रीन टाइम
घंटों तक फोन और लैपटॉप पर लगे रहना भी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. ऐसे में आपको स्क्रीन टाइम को कम करना चाहिए.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.