Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

क्यों खुद को बाथरूम में बंद कर रहे Gen Z, जानें क्या है ये नया ट्रेंड Bathroom Camping?

Bathroom Camping Kya Hai: आजकल लोगों में तनाव इतना बढ़ रहा है कि, लोग इससे राहत के लिए नए-नए तरीके खोज रहे हैं. ऐसा ही एक तरीका बाथरूम कैंपिंग हैं.

Latest News
क्यों खुद को बाथरूम में बंद कर रहे Gen Z, जानें क्या है ये नया ट्रेंड Bathroom Camping?

Bathroom Camping

Add DNA as a Preferred Source

What is Bathroom Camping: सोशल मीडिया पर इन दिनों बाथरूम कैंपिंग वर्ड काफी ट्रेंड कर रहा है. यह मेंटल हेल्थ को बेहकर करने का एक तरीका है जो जेन जी फॉलो कर रहे हैं. आज की युवा पीढ़ी के लिए यह बाथरूम कैंपिंग खुद को शांत करने का बेहतर तरीका बन गया है. यह ट्रेंड क्या है और जेन जी इसे क्यों अपना रहे हैं चलिए इसके बारे में जानते हैं.

क्या है बाथरूम कैंपिंग? (What is Bathroom Camping)

जब युवा ऑफिस स्ट्रेस, कॉलेज और समाज के दबाव से परेशान हो जाते हैं तो वह खुद को शांत करने के लिए बाथरूम में बंद कर लेते हैं. वह बाथरूम में शांति से बैठकर म्यूजिक सुनते हैं, रील्स स्क्रॉल करते हैं और शांति से फोन चलाते हैं. जेन जी के लिए बाथरूम एक तरह से सेफ स्पेस बन गया है.

जिन लोगों का जन्म साल 1997 से लेकर 2012 के बीच हुआ है वह जेन जी जनरेशन के हैं. यह लोग सोशल इंटरैक्शन से ब्रेक लेने के लिए बाथरबूम केंपिंग पसंद कर रहे हैं. यह पीढ़ी मेंटल हेल्थ को लेकर सजग है. तनाव और ओवरथिंकिंग रोकने के लिए यह इन तरीको को अपना रहे हैं.

बालों के झड़ने से गंजी होती जा रही है खोपड़ी, इन घरेलू उपायों से बढ़ेगी हेयर ग्रोथ

बाथरूम कैंपिंग के फायदे और नुकसान

 - मानसिक शांति के लिए बाथरूम कैंपिंग करना अच्छा है. इससे मन शांत होता है. एंकात में बैठने से आप बेहतर ढंग से सोच सकते हैं.
- बाथरूम कैंपिंग के जरिए सामाजिक दबाव से मुक्ति मिलती है. आप बाथरूम में शांति से कुछ समय बिता सकते हैं.

- बाथरूम कैंपिंग करना कई तरह से नुकसान भी पहुंचा सकता है. यह सामाजिक अलगाव का कारण बन सकता है. बार-बार बाथरूम कैंपिंग सही नहीं है.
- बाहरी दुनिया से कटने के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. बाथरूम कैंपिंग अधिक नहीं करनी चाहिए क्योंकि, यह समस्याओं से निपटने के बजाय उनसे बचने का एक तरीका है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement