लाइफस्टाइल
Generation Z Loves Terminology: 'क्या आपने सॉफ्ट लॉन्च' या 'हार्ड लॉन्च' के बारे में सुना है. जेनरेशन Z का ये ट्रेंडिंग रिलेशनशिप बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.
डिजिटल युग में जेन जेड के प्यार का तरीका और शब्दावली दोनों ही बदल गई है. हाल ये है कि रोज कुछ नई टर्मनोलॉजी देखने-सुनने को मिलती है. आजकर दो शब्द बेहद चर्चा में हैं. ये है 'सॉफ्ट लॉन्च' और 'हार्ड लॉन्च'. क्या आपने इन दो शब्द को सुना है. अगर नहीं तो चलिए इनके मतलब आपको बताते हैं.
क्या है 'सॉफ्ट लॉन्च'
'सॉफ्ट लॉन्च' किसी रिश्ते की घोषणा करने का एक सौम्य तरीका है.अक्सर आप देखते होंगे कि लोग सोशल मीडिया पर ये दिखाते हैं कि वह रिलेशनशिप में हैं, लेकिन यह स्पष्ट रूप से नहीं दिखाते कि उनका पार्टनर कौन है.
उदाहरण के लिए किसी अच्छे कैफ़े की तस्वीर साझा की जाती है. जिसमें आपके सामने रखे गए दो कप कॉफी आपके सामने बैठे व्यक्ति का हाथ या पासिंग शॉट शामिल है लेकिन चेहरा नहीं है. न नाम न उसके बारे में कोई जानकारी होती है. ये यह एक गुप्त लेकिन मधुर शुरुआत की पहचान है. रिश्ते को निभाते हुए दुनिया को थोड़ा-बहुत दिखाना, लेकिन पूरी तरह से उजागर न करना.
किसी रिश्ते में 'हार्ड लॉन्च' क्या है?
'हार्ड लॉन्च' का अर्थ है किसी रिश्ते की घोषणा बहुत सीधे और खुले तरीके से करना. इसमें आप अपने पार्टनर के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. चेहरा साफ दिखाई देता है, आप नाम टैग करते हैं और कैप्शन में अपने रिश्ते के बारे में भी लिखते हैं.
यह प्रकार उन लोगों के लिए है जो अपने रिश्ते को लेकर दृढ़ हैं और इसे सभी के सामने प्रकट करने के लिए तैयार हैं. सीधे शब्दों में कहें तो इसका मतलब है “हाँ, हम साथ हैं!” एक क्षण ऐसा आता है.
तो फिर दोनों में क्या अंतर है?
सॉफ्ट लॉन्च - यह दर्शाता है कि कोई रिश्ता है, लेकिन यह नहीं बताता कि पार्टनर कौन है.
हार्ड लॉन्च - रिश्ते और साथी दोनों को सीधे और खुले तौर पर सामने लाता है.
लोग यह तरीका क्यों चुनते हैं?
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए रिलेशनशिप एक्सपर्ट से संपर्क करें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.