Advertisement

Blood Sugar Level मैनेज करने में बेहद असरदार है ‘2 per 20’ रूल, जानें कैसे करें इसे फॉलो?

Diabetes Management Tips: हाई बल्ड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए लोग दवा का सहारा लेते हैं और खूब एक्सरसाइज करते हैं. लेकिन आप चाहे तो 2 per 20’ रूल को फॉलो कर डायबिटीज को मैनेज कर सकते हैं.

Latest News
Blood Sugar Level मैनेज करने में बेहद असरदार है ‘2 per 20’ रूल, जानें कैसे करें इसे फॉलो?

Diabetes Management

Add DNA as a Preferred Source

What is 2 per 20 Rule: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास  खुद के लिए भी समय नहीं है. ऐसे में सेहत का ख्याल रखना तक लोगों के लिए मुश्किल हो गया है. लोगों का लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है कि, वह पूरे दिन आराम से बैठे रहते हैं. ऐसे में सेहत संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं. आप सेहत का ख्याल रखने और डायबिटीज को मैनेज करने के लिए 2 पर 20 रूल को अपना सकते हैं. ब्लड शुगर मैनेज करने में यह बहुत ही असरदार है. 

क्या है '2 per 20' रूल?

आजकल लोग लैपटॉप और स्क्रीन के सामने घंटों बैठे रहते हैं ऐसे में आपको '2 per 20' रूल को फॉलो करना चाहिए. इसके लिए आप करीब 20 मिनट बैठे रहने के बाद 2 मिनट के लिए चले या फिर कोई हल्की फिजिकल एक्टिविटी करें. आप हर 20 मिनट के बाद सिर्फ 2 मिनट टहलते हैं तो इंसुलिन बेहतर तरीके से काम करता है. इससे आप ब्ल शुगर लेवल को मैनेज कर सकते हैं.


रोज सुबह खाली पेट खाएं ये एक चीज, शरीर के नस-नस को बना देगा फौलादी


कैसे काम करता है ये '2 per 20' रूल?

- हल्की चहलकदमी करने से मसल्स एक्टिव होती हैं औरइससे ब्लड शुगर लेवल एनर्जी में बदलता है. 2 मिनट की वॉक से शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है.
- हर थोड़ी देर पर एक्टिविटी करने से ग्लूकोज का इस्तेमाल बेहतर तरीके से होता है इससे यह ब्लड शुगर लेवल में जमा नहीं होता है.

- अगर आप इस रूल को हमेशा के लिए अपनाते हैं तो इससे डायबिटीज का रिस्क भी कम होता है. इतना ही नहीं इससे  डाइजेशन भी अच्छा होता है.
-  इसे आप कहीं भी कर सकते हैं. ऑफिस में आप इसे हर 20 मिनट पर कर सकते हैं. आप वहीं पर खड़े होकर थोड़ी देर वॉक कर सकते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement