Advertisement

Raw Turmeric Benefits: यूरिक एसिड से लेकर दाग-धब्बे तक, कच्ची हल्दी के ये फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Raw Turmeric Benefits:कच्ची हल्दी सदियों से अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है. इसकी पीली चमक और तीखा स्वाद न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी हो सकता है.

Latest News
Raw Turmeric Benefits: यूरिक एसिड से लेकर दाग-धब्बे तक, कच्ची हल्दी के ये फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Raw Turmeric Benefits

Add DNA as a Preferred Source

हल्दी सदियों से भारतीय रसोई का एक अभिन्न हिस्सा है. इसका इस्तेमाल न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, बल्कि यह अपने औषधीय गुणों के लिए भी जानी जाती है. आमतौर पर हम हल्दी का इस्तेमाल पाउडर के रूप में करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्ची हल्दी और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है? कच्ची हल्दी में करक्यूमिन की मात्रा अधिक होती है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है. आइए यहां जानते हैं कच्ची हल्दी के फायदे और इसे सेवन करने के तरीके.

कच्ची हल्दी के फायदे

इम्यूनिटी बूस्टर 
कच्ची हल्दी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है. सर्दी-खांसी जैसी छोटी-मोटी बीमारियों से बचने के लिए आप रोजाना कच्ची हल्दी का सेवन कर सकते हैं.

त्वचा के लिए वरदान
कच्ची हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं. कच्ची हल्दी को दही या बेसन के साथ मिलाकर आप फेस पैक बना सकते हैं. यह मुंहासे, दाग-धब्बे और त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है.

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना
कच्ची हल्दी पाचन एंजाइमों को सक्रिय करने में मदद करती है, जिससे भोजन का पाचन बेहतर होता है. यह अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकती है.

यूरिक एसिड में फायदेमंद
कच्ची हल्दी में कर्क्यूमिन नामक एक तत्व होता है. ये यूरिक एसिड क्रिस्टल को बनने से रोकता है और सूजन को कम करता है जो गठिया जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है. हल्दी किडनी को यूरिक एसिड को अधिक प्रभावी ढंग से बाहर निकालने में मदद कर सकती है.

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
कच्ची हल्दी दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है. यह ब्लड प्रशेर को नियंत्रित करने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकती है. कच्ची हल्दी खून के थक्कों को बनने से रोकती है, जो दिल के दौरे और स्ट्रोक का कारण बन सकते हैं.

कैंसर में
आयुर्वेद में हल्दी को औषधि के रूप में इस्तेमाल करने का मुख्य कारण हल्दी में मौजूद एन्टी कैंसरस प्रोपर्टीज. कई अध्ययनों से पता चला है कि कच्ची हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में मदद कर सकता है.


यह भी पढ़ें:सर्दियों में बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल तो इन 5 आयुर्वेदिक चाय का करें सेवन


कच्ची हल्दी का इस्तेमाल करने के 7 तरीके

दूध में मिलाकर
कच्ची हल्दी का सेवन करने का सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका है इसे दूध में मिलाकर पीना. आप कच्ची हल्दी के एक छोटे टुकड़े को गर्म दूध में उबाल सकते हैं. इसमें थोड़ी सी काली मिर्च और शहद मिलाने से इसका स्वाद बढ़ जाएगा.

सूप और करी में 
आप अपनी पसंदीदा सब्जी या दाल की करी में कच्ची हल्दी मिला सकते हैं. इससे न केवल स्वाद बढ़ेगा बल्कि आपका भोजन पोषक तत्वों से भरपूर भी हो जाएगा.

हेयर मास्क
कच्ची हल्दी को नारियल तेल या दही के साथ मिलाकर बालों में लगाने से बालों की समस्याएं दूर होती हैं. इससे बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं.

चाय में मिलाकर
आप कच्ची हल्दी को उबालकर चाय बना सकते हैं. हल्दी वाली चाय पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और सर्दी-खांसी से राहत मिलती है। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और शहद मिलाने से इसका स्वाद और भी बढ़िया हो जाएगा.

फेस पैक में
कच्ची हल्दी का इस्तेमाल फेस पैक बनाने के लिए भी किया जा सकता है. यह मुंहासे, दाग-धब्बे और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकती है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)   

 खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement