लाइफस्टाइल
Priyangu Benefits: आयुर्वेद में कई ऐसे पौधे पाए जाते हैं जो सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं. प्रियंगु एक ऐसा ही पौधा है जिसका नाम आपने शायद ही सुना होगा, लेकिन इसके कई फायदे जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे.
आयुर्वेद प्राकृतिक औषधियों का एक विशाल भंडार है, जिसमें कई ऐसे पौधे हैं जिनके फायदों के बारे में हम पूरी तरह से जानते भी नहीं होंगे. ऐसा ही एक अद्भुत पौधा है प्रियंगु. साधारण सा दिखने वाला यह पौधा अपने औषधीय गुणों के कारण आयुर्वेद में खास स्थान रखता है. इसका इस्तेमाल सदियों से पेट की समस्याओं से लेकर त्वचा की देखभाल तक कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है. इसमें कई ऐसे गुण हैं जो हमें स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. आइए यहां जानते हैं प्रियंगु सेहत के लिए कितना फायदेमंद है और आप इसका सेवन कैसे कर सकते हैं.
त्वचा के लिए फायदेमंद
प्रियंगु त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासे, एलर्जी और खुजली जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं. प्रियंगु का लेप लगाने से त्वचा में निखार आता है और वह स्वस्थ और चमकदार बनती है.
खून के बहने को नियंत्रित करें
आयुर्वेद में सदियों से ब्लीडिंग को नियंत्रित करने के लिए प्रियंगु का इस्तेमाल किया जाता रहा है. चाहे पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग हो या किसी चोट के कारण खून का बेहना, प्रियंगु खून के थक्के जमने और उसे नियंत्रित करने में मदद कर सकता है.
बुखार को कम करें
प्रियंगु में एंटीपायरेटिक गुण भी होते हैं. इसके सेवन से शरीर का तापमान कम करने और बुखार से राहत पाने में मदद मिल सकती है. यह शरीर को अंदर से ठंडा करता है और बेचैनी को कम करता है.
सूजन और दर्द से राहत
प्रियंगु में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण यह शरीर में सूजन और दर्द को कम करने में भी मदद करता है. जोड़ों के दर्द या किसी चोट के कारण होने वाली सूजन में प्रियंगु का लेप लगाने से लाभ मिल सकता है.
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
प्रियंगु एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है. एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं, जो सेल्स को नुकसान पहुंचाकर कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं. प्रियंगु का सेवन शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है.
पाचन को बेहतर बनाएं
प्रियंगु पाचन तंत्र के लिए एक बेहतरीन औषधि है. इसमें मौजूद तत्व अपच, गैस और कब्ज जैसी पेट की बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करते हैं. यह आंतों को आराम पहुंचाता है और भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: गर्मी में भी चेहरा रहेगा फ्रेश और खिला-खिला, बस रात को लगाएं ये 5 चीजें
कैसे करें इस्तेमाल
चूर्ण
प्रियंगु के सूखे फूलों या फलों को पीसकर पाउडर बनाया जा सकता है. इस पाउडर को पानी या शहद के साथ मिलाकर सेवन किया जा सकता है. यह पाचन संबंधी समस्याओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है.
काढ़ा
प्रियंगु के सूखे फूलों या जड़ों को पानी में उबालकर काढ़ा बनाया जा सकता है. इस काढ़े को पीने से बुखार या बदन दर्द से राहत मिलती है.
लेप
प्रियंगु के पत्तों या फूलों को पीसकर पेस्ट बनाया जा सकता है. यह पेस्ट मुंहासे या एलर्जी जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए फायदेमंद है.
तेल
मालिश के लिए प्रियंगु तेल का उपयोग किया जा सकता है, जो त्वचा को पोषण देता है और मांसपेशियों के दर्द को कम करता है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से