Advertisement

पोषक तत्वों का पावरहाउस है मूंगफली, चमत्कारी फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Groundnut Benefits: मूंगफली न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं.

Latest News
पोषक तत्वों का पावरहाउस है मूंगफली, चमत्कारी फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

groundnut benefits

Add DNA as a Preferred Source

सर्दियों के मौसम में हमारा शरीर कई तरह के पोषक तत्वों की मांग करता है. इस मौसम में मूंगफली एक ऐसा स्नैक है जो न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषक तत्वों का खजाना भी है. मूंगफली में प्रोटीन, फैट्स, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. आइए यहां मूंगफली के कुछ चमत्कारी फायदों के बारे में जानते हैं.

मूंगफली खाने के फायदे

  • मूंगफली में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट्स होते हैं जो हमें लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखते हैं. सर्दियों में शरीर जल्दी थक जाता है, ऐसे में मूंगफली का सेवन एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद करता है.
  • मूंगफली में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे दिल की बीमारियां दूर रहती है. 
  • मूंगफली में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो हमें लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है. यह हमें ज्यादा खाने से रोकता है और वजन घटाने में मदद करता है.
  • मूंगफली में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.
  • मूंगफली में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है. यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करता है.
  • मूंगफली में जिंक और सेलेनियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं.
  • मूंगफली में ट्रिप्टोफैन नामक एमिनो एसिड पाया जाता है, जो नींद न आने की समस्या को दूर करता है.

यह भी पढ़ें:ठंड के कारण फटे होंठ? तो फिर घर पर ही तैयार करें लिप बाम, होंठ हो जाएंगे मुलायम गुलाबी


मूंगफली का सेवन कैसे करें

  • मूंगफली को आप कई तरह से खा सकते हैं. आप इसे भूनकर या उबालकर खा सकते हैं.
  • मूंगफली का मक्खन भी बनाया जा सकता है. इसे ब्रेड, पनीर या फल के साथ खाया जा सकता है. 
  • आप दही में मूंगफली डालकर खाना एक स्वादिष्ट और पौष्टिक ब्रेकफास्ट है.
  • मूंगफली को आप सलाद में डालकर खा सकते हैं. इससे सलाद का स्वाद बढ़ जाता है.
  • आप स्मूदी में मूंगफली का मक्खन या भुनी हुई मूंगफली डालकर पी सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement