Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

लाल ही नहीं हरे सेब भी हैं सेहत के लिए फायदेमंद, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे कमाल के फायदे

Green Apple Benefits:अक्सर कई लोगों को लाल सेब खाना पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाल सेब की तरह हरे सेब भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं. 

Latest News
लाल ही नहीं हरे सेब भी हैं सेहत के लिए फायदेमंद, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे कमाल के फायदे

Green Apple Benefits

Add DNA as a Preferred Source

सेब को आमतौर पर सेहत का खजाना माना जाता है. अगर हम इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें तो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ज्यादातर लोगों को लाल सेब खाना पसंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ लाल सेब ही नहीं बल्कि हरे सेब भी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं? अक्सर हम लाल सेब को ही सेहत के लिए बेहतर मानते हैं, लेकिन हरे सेब में भी कई पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. तो आइए यहां जानते हैं हरे सेब खाने के फायदे और इनका सेवन कैसे करें.

हरे सेब के फायदे

  • हरे सेब में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है. यह कब्ज से राहत दिलाने और पाचन को बेहतर करने में मदद करता है.
  • हरे सेब में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है. इससे हमें लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे हम कम खाते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है.
  • हरा सेब दिल के लिए फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल की बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं.
  • हर सेब त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है. यह कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है जिससे त्वचा चमकदार और जवां बनी रहती है.
  • हरे सेब में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है, जिसके कारण यह शरीर को दूसरे संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है.
  • हरे सेब डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद है.इसमें शुगर लेवल लाल सेब से कम होता है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों  को हरे सेब ही खाने चाहिए.

यह भी पढे़ें:दिमाग की ताकत को बढ़ा देता ये एक योगासन, याद्दाश्त से लेकर ब्रेन को बनाता है पावरफुल


हरे सेब को डाइट में कैसे शामिल करें
हरे सेब को आप कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. आप इसे ताजा खा सकते हैं. इसका जूस बना सकते हैं या फिर सलाद में भी शामिल कर सकते हैं. आप चाहें तो इसे बेक करके भी खा सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

 ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement