लाइफस्टाइल
Sweet Potato Benefits:सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में शकरकंद दिखने लगते हैं। यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. आइए यहां जानते हैं कैसे
सर्दियों का मौसम आते ही हम अपनी डाइट में बदलाव लाना शुरू कर देते हैं. इस मौसम में शकरकंद जिसे मीठा आलू भी कहते हैं, एक ऐसी सब्जी है जो स्वादिष्ट तो होती ही है साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं सर्दियों में रोजाना शकरकंद खाने से हमें क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं और इसका सेवन किस तरह करना चाहिए.
शकरकंद खाने के फायदे
वजन घटाने में कारगर
शकरकंद में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो हमें लंबे समय तक भरा हुआ रखता है. इसके अलावा, इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जो वजन घटाने में मदद करती है. शकरकंद में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा एनर्जी करते हैं और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं.
त्वचा के लिए फायदेमंद
शकरकंद में विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है. ये एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं. शकरकंद में मौजूद विटामिन सी कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है जिससे त्वचा मजबूत बनती है.
डायबिटिज में फायदेमंद
शकरकंद में आलू की तुलना में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है. इसका मतलब यह है कि यह आपके ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाता है, इसलिए आपको लगातार भूख नहीं लगेगी और आपका ब्लड शुगर का स्तर भी नियंत्रण में रहेगा. इसके नियमित सेवन से इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है और टाइप-2 डायबिटिज का खतरा भी कम होता है.
पाचन तंत्र के लिए अच्छा
शकरकंद में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है. यह कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. शकरकंद में मौजूद पानी में फाइबर होता है जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करती है.
आखों के लिए फायदेमंद
शकरकंद विटामिन ए से भरपूर होता है जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत जरूरी है. यह मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी आंखों की बीमारियों को रोकता है.
हड्डियों को मजबूत बनाता है
शकरकंद में कैल्शियम और विटामिन डी की अच्छी मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाता है.
इम्यूनिटी बढ़ाता है
शकरकंद में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं. यह सर्दी, जुकाम जैसे संक्रमणों से बचाता है. शकरकंद में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है. विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है. यह शरीर में एंटीबॉडी बनाता है जो संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ रहा प्रदूषण का कहर, इन टिप्स को अपनाकर अपने फेफड़ों को रखें स्वस्थ
शकरकंद का सेवन कैसे करें
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)
ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.