Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

इम्यूनिटी बूस्ट से लेकर वजन कम करने तक, सेहत के लिए वरदान है इस फूल की चाय

Rosehip tea benefits: चाय भारत में सबसे लोकप्रिय ड्रिंक है. बच्चे हों या बड़े, हर कोई चाय पीना पसंद करता है. कुछ चाय न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं, रोजहिप टी भी उनमें से एक है.

Latest News
इम्यूनिटी बूस्ट से लेकर वजन कम करने तक, सेहत के लिए वरदान है इस फूल की चाय

rosehip tea benefits

Add DNA as a Preferred Source

चाय एक ऐसी ड्रिंक है जो दुनिया भर में लोगों पीना पसंद करते है. सुबह की शुरुआत हो या दिन का अंत, लोग हर समय चाय पीना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चाय न केवल स्वादिष्ट होती हैं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं? इन्हीं में एक है रोजहिप टी(Rosehip tea). यह गुलाब के फल से बनाई जाती है. यह एक आयुर्वेदिक और स्वादिष्ट ड्रिंक है जो कई स्वास्थ्य लाभ देती है. आइए जानते हैं रोजहिप टी पीने के क्या फायदे हैं और इसे कैसे बनाया जाता है. 

रोजहिप टी पीने के फायदे

  • रोजहिप टी में मौजूद विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है.
  • रोजहिप टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उसे स्वस्थ बनाते हैं. यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में भी मदद कर सकता है.
  • रोजहिप टी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं.
  • रोजहिप टी पाचन को बेहतर बनाने और कब्ज, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकती है. 
  • गुलाब की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और यह वजन घटाने में प्रभावी है.
  • रोजहिप टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और हार्ट से जुड़ी की बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं.
  • रोजहिप टी कैंसर से लड़ने में मदद करती है. इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं. 

घर पर कैसे बनाएं
गुलाब की चाय बनाना बहुत आसान है. आप इसे घर पर ही ताजे या रोजहिप के साथ बना सकते हैं.एक कप में 1-2 चम्मच सूखे गुलाब के फूल डालें. इसमें एक कप उबलता पानी डालें. इसे 5-10 मिनट तक ढककर रखें और फिर इसे छानकर एक कप में निकाल लें. आप चाहें तो इसमें थोड़ा शहद या नींबू का रस भी मिला सकते हैं.


यह भी पढ़ें: मोटे और घने बाल चाहते हैं तो इस्तेमाल करें ये 5 तेल, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर


कब करें सेवन

  • सुबह खाली पेट रोजहिप टी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं. 
  • व्यायाम के बाद रोजहिप टी पीने से मांसपेशियों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है.
  • गुलाब की चाय में मौजूद कुछ तत्व रात को सोने से पहले सेवन करने पर नींद की क्वालिटी में बेहतर करने में मदद कर सकते हैं. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement