Advertisement

रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये चीज, शरीर को मिलेंगे कमाल के फायदे

Health Tips: आयुर्वेद में दूध और खजूर दो ऐसे खाद्य पदार्थ माने गए हैं, जिनका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इन दोनों का एक साथ सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं.

Latest News
रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये चीज, शरीर को मिलेंगे कमाल के फायदे

Health Tips

Add DNA as a Preferred Source

दूध पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक है जिसका इस्तेमाल सदियों से सेहत के लिए किया जाता रहा है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं. जब दूध में कुछ खास चीजें मिला दी जाती हैं तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं. इन्हीं में से एक है दूध में खजूर मिलाकर पीना. आयुर्वेद में दूध और खजूर दो ऐसे खाद्य पदार्थ माने गए हैं जिनका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं रात को सोने से पहले खजूर मिलाकर दूध पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं.

दूध में खजूर मिलाकर पिने के फायदे

अच्छी नींद 
दूध में मौजूद एमिनो एसिड ट्रिप्टोफैन और खजूर में मौजूद मैग्नीशियम मिलकर नींद को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो आप रात को सोने से पहले दूध में खजूर मिलाकर पी सकते हैं.

हड्डियों को मजबूत बनाता है 
दूध में कैल्शियम और खजूर में फॉस्फोरस भरपूर होता है, जो दोनों ही हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी हैं. यह दोनों ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारियों को रोकने में मदद करती है.

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है 
दूध और खजूर दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इन्हें एक साथ पीने से पाचन तंत्र को कई तरह से लाभ मिलता है. खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. दूध के साथ मिलकर यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है.

एनर्जी लेवल बढ़ता है 
खजूर में प्राकृतिक शुगर होती है जो शरीर के एनर्जी लेवल  को तुरंत बढ़ा देती है. दूध के साथ इसका सेवन करने से थकान और कमजोरी दूर होती है. 

दिल के लिए फायदेमंद
खजूर में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर  को नियंत्रित रखने में मदद करता है. हाई ब्लड प्रेशर दिल के लिए एक बड़ा खतरा है, जिसे खजूर के सेवन से कम कर  सकते है. 

त्वचा के लिए लाभदायक 
दूध और खजूर दोनों ही त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं. यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है और उसे मुलायम बनाता है. दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड और खजूर में मौजूद विटामिन और मिनरल आपकी त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं. यह त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है.


यह भी पढ़ें:क्या है कावासाकी बीमारी जिससे कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का बेटा भी जूझ चुका है


वजन बढ़ाने में मददगार 
दुबले-पतले लोगों के लिए दूध और खजूर वजन बढ़ाने का अच्छा तरीका हो सकता है. इसमें मौजूद कैलोरी और पोषक तत्व शरीर का वजन बढ़ाने में मदद करते हैं.

इम्युनिटी बढ़ाता है 
दूध और खजूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. यह शरीर को कई तरह के संक्रमणों से बचाता है. दूध और खजूर दोनों ही विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जरूरी हैं.  

 (Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.) 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement