लाइफस्टाइल
Matcha green tea benefits: माचा ग्रीन टी एक पारंपरिक चाय है जिसे सेहत का खजाना माना जाता है. इसे हर सुबह पीने से कई कमाल के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आइए यहां माचा ग्रीन टी के फायदे और रेसिपी जानें
अक्सर लोग अपनी सुबह की शुरुआत चाय से करते हैं. ऐसी ही एक खास चाय है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. आज हम बात कर रहे हैं जापान की पारंपरिक ग्रीन टी माचा की, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है. अनोखे स्वाद वाली यह चाय सेहत का खजाना मानी जाती है, जो कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करती है. आइए यहां जानते हैं इस चाय के कमाल के फायदे और इसे बनाने की विधि.
दिल के स्वास्थ्य के लिए
माचा ग्रीन टी को दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें कैटेचिन होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर सकता है. यह धमनियों को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है.
ब्लड शुगर कंट्रोल करें
माचा ग्रीन टी डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी कारगर होती है. ये चाय इंसुलिन सेंसिटिविटी में बेहतर करती है जिससे ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है.
ब्रेन के लिए फायदेमंद
माचा ग्रीन टी को दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो ब्रेन को स्वस्थ रखते हैं. यह एकाग्रता और याददाश्त बढ़ाने में भी मदद करती है.
एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस
माचा ग्रीन टी को एंटीऑक्सीडेंट पावरहाउस कहा जाता है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाने में मदद करते है. यह कैसर जैसी जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें:बारिश में कूलर के कारण कमरे में हो गई है उमस, ये 5 आसान ट्रिक्स दिलाएंगे तुरंत राहत
वजन कम करें
वजन कम करने के लिए आप माचा ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं. यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है, जो वजन घटाने में कारगर होता है। इसका सेवन करने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है.
घर पर कैसे बनाएं
घर पर माचा ग्रीन टी बनाने के लिए सबसे पहले माचा पाउडर को एक बर्तन में डालें. इसमें आधा कप गर्म पानी डालें. इसके बाद इस मिश्रण को बांस की व्हिस्क से तब तक फेंटें जब तक यह झागदार और चिकना न बनें. इसे सुबह पीना स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा माना जाता है.