Advertisement

डायबिटीज से लेकर इम्यूनिटी तक रोज सुबह इस डिटॉक्स ड्रिंक्स को पीने से मिलेंगे कमाल के फायदे

Cumin turmeric water benefits: जीरे और हल्दी के पानी में कई औषधीय गुण होते हैं जो हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. जब इन दोनों को पानी में मिलाकर उबाला जाता है और पिया जाता है तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है.

Latest News
डायबिटीज से लेकर इम्यूनिटी तक रोज सुबह इस डिटॉक्स ड्रिंक्स को पीने से मिलेंगे कमाल के फायदे

detox drinks

Add DNA as a Preferred Source

अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत एक हेल्दी रूटीन के साथ करना चाहते हैं तो डिटॉक्स ड्रिंक आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. ये ड्रिंक न सिर्फ आपके शरीर को डिटॉक्स करती हैं बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी देती हैं. आयुर्वेद में कई ऐसे डिटॉक्स ड्रिंक्स हैं जो सदियों से अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं. इन्हीं में से एक है जीरा और हल्दी का पानी. इन दोनों मसालों को मिलाकर बनाया गया पानी न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. रोज सुबह खाली पेट जीरा और हल्दी का पानी पीने से कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है. आइए जानते हैं जीरा और हल्दी के पानी के कुछ कमाल के फायदे.

जीरा और हल्दी पानी के फायदे

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
जीरा और हल्दी दोनों ही पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. जीरा पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे भोजन का पाचन आसान हो जाता है. वहीं, हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाचन तंत्र में सूजन को कम करने में मदद करते हैं.

इम्यूनिटी को मजबूत बनाए
जीरा और हल्दी दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. नियमित रूप से जीरे और हल्दी का पानी पीने से आप सर्दी, खांसी और अन्य संक्रमण से बच सकते हैं.

वजन घटाने में मददगार
जीरा और हल्दी दोनों ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं, जिससे शरीर को तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है. इसके अलावा जीरा भूख कम करने में भी मदद करता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं.

त्वचा के लिए फायदेमंद
हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यह मुंहासे, दाग-धब्बे और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है. जीरा त्वचा को पोषण देता है और उसे चमकदार बनाता है.

जोड़ों के दर्द में राहत
जीरे और हल्दी का पानी जोड़ों के दर्द को कम करने में बहुत कारगर माना जाता है. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है. यह गठिया जैसी बीमारियों में भी फायदेमंद हो सकता है.


यह भी पढ़ें:बच्चे की नहीं बढ़ रही लंबाई? ये 4 फूड खाने से तेजी से बढ़ने लगेगी हाइट


तनाव कम करे
जीरा और हल्दी दोनों ही तनाव को कम करने में मदद करते हैं. जीरा दिमाग को शांत करता है और हल्दी शरीर में कॉर्टिसोल के स्तर को कम करती है.

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
जीरा और हल्दी दोनों ही ब्लड शुगरके स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं और इंसुलिन संवेदनशीलता में बेहतर बनाते हैं. हल्दी डायबिटीज से जुड़ी सूजन को कम करने में बहुत प्रभावी होती है.

कैसे करें सेवन
एक पैन में पानी लें और उसमें जीरा डालें. इसे उबलने दें. जब पानी उबल जाए तो गैस बंद कर दें और इसमें हल्दी पाउडर डालें. इसे ढक्कन से ढककर 5 से 10 मिनट के लिए रख दें ताकि हल्दी पानी में अच्छी तरह घुल जाए. अब इसे छानकर एक कप में निकाल लें. आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं. इसे सुबह खाली पेट पीने का सबसे अच्छा समय है क्योंकि यह सुबह से ही पाचन तंत्र को सक्रिय होने में मदद करता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.) 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement