लाइफस्टाइल
Elaichi Benefits: इलायची न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि इसके औषधीय गुण शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में भी मदद करते हैं. आइए यहां जानते हैं कि इलायची चबाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है.
खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को डायबिटीज समेत कई गंभीर बीमारियां अपनी चपेट में ले रही हैं. इन सभी समस्याओं से राहत पाने के लिए कई घरेलू उपाय मौजूद हैं जो बेहद कारगर होते हैं. ऐसे में भारतीय रसोई में पाया जाने वाला एक छोटा सा मसाला न सिर्फ व्यंजनों का स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. आज हम बात कर रहे हैं इलायची के सेवन की. रात को सोने से पहले इलायची चबाने से आपकी सेहत को कई गुना फायदा हो सकता है. आइए यहां जानते हैं रात को इलायची चबाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है.
पाचन में फायदेमंद
इलायची पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. यह गैस, कब्ज और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिला सकती है. रात को सोने से पहले इलायची चबाने से सुबह पेट साफ रहता है.
सांसों की बदबू दूर करें
इलायची माउथ फ्रेशनर का काम करती है, जो सांसों की बदबू को दूर करने में मदद करती है. रातभर इसे चबाने से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया मर जाते हैं और आप सुबह भी तरोताजा रहते हैं.
ब्लड शुगर को नियंत्रित करें
इलायची को ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में काफी कारगर माना जाता है. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे काफी फायदेमंद माना जाता है.
अनिद्रा दूर करें
नींद न आने की समस्या को दूर करने में इलायची बहुत कारगर होते है. इसमें कुछ ऐसे गुण होते हैं जो दिमाग को शांत करने और तनाव को कम करने में मदद करते हैं. इसे हर रात चबाने से आपको अच्छी नींद आ सकती है.
यह भी पढ़ें: भारत में सबसे अधिक बच्चे कहां जन्म लेते हैं? चाइल्ड बर्थ में ये शहर है नंबर 1 पर
खांसी- जुकाम में राहत
इलायची में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो गले की खराश, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं में तुरंत राहत दिला सकते हैं. यह रेस्पिरेटरी सिस्टम को सही रखने में भी मदद करती है.
शरीर को डिटॉक्स करें
इलायची में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. यह किडनी फंक्शनिंग को बेहतर बनाता है, जिससे विषैले तत्वों को बाहर निकालना आसान हो जाता है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.