Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

डायबिटीज-मोटापा समेत कई समस्याओं का रामबाण इलाज हैं उबले आलू, आज ही डाइट में करें शामिल

Boiled Potato Benefits:आलू को अक्सर पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है. खासकर उबले हुए आलू हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं.

Latest News
डायबिटीज-मोटापा समेत कई समस्याओं का रामबाण इलाज हैं उबले आलू, आज ही डाइट में करें शामिल

Boiled Potato Benefits 

Add DNA as a Preferred Source

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे बहुत से लोग खाना पसंद करते हैं. आलू को अक्सर कार्बोहाइड्रेट का मुख्य स्रोत माना जाता है, लेकिन इसमें कई पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं. उबले हुए आलू आलू खाने के सबसे हेल्दी तरीकों में से एक हैं. पोषक तत्वों से भरपूर आलू का सेवन व्रत के दौरान भी किया जाता है. आइए जानते हैं उबले हुए आलू खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं.

उबले आलू के फायदे

  • उबले आलू में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है. यह कब्ज से राहत दिलात है और पाचन को बेहतर बनाता है.
  • मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी उबले आलू फायदेमंद होते हैं. इसमें मौजूद कम कैलोरी पेट को लंबे समय तक भरा रखती है. इससे आपकी बार-बार खाने की इच्छा कम हो सकती है जो वजन कम करने में कारगर है.
  • आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करता है. यह एथलीटों और एक्सरसाइज करने वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प होता है.
  • आलू दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं. उबले हुए आलू में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है.
  • आलू को उबालने पर उसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है. यानी यह धीरे-धीरे ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है.
  • उबले हुए आलू विटामिन बी6, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत हैं. ये पोषक तत्व हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

यह भी पढ़ें:बीमार कर देंगी Diwali पर मिलने वाली मिलावटी मिठाइयां, शुद्ध है या नहीं ऐसे करें पहचान


कैसे करें उबले आलू का सेवन

  • उबले आलू को मैश करके, मसालों के साथ मिलाकर और भूनकर स्वादिष्ट आलू टिक्की बनाई जा सकती है.  
  • उबले हुए आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर दही, प्याज, टमाटर और चाट मसाला के साथ मिलाकर आलू चाट बनाई जा सकती है.
  • उबले आलू और मसालों को आटे में मिलाकर पराठा बनाया जा सकता है . 
  • उबले हुए आलू को प्याज, टमाटर, खीरा और नींबू के रस के साथ मिलाकर ताजा सलाद बनाया जा सकता है.
  • उबले हुए आलू को प्याज, टमाटर, मसालों और अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर स्वादिष्ट सब्जी बनाई जा सकती है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement