Advertisement

Diabetes और कोलेस्ट्रॉल की अचूक दवा है सर्दियों की ये सब्जी, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Bathua benefits: सर्दियों में मिलने वाली कई सब्जियां बहुत स्वादिष्ट होती हैं और हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छी होती हैं. इन्हीं में से एक है बथुआ जो डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में कारगर होता है.

Latest News
Diabetes और कोलेस्ट्रॉल की अचूक दवा है सर्दियों की ये सब्जी, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Bathua benefits

Add DNA as a Preferred Source

सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में हरी सब्जियों से हरियाली छा जाती है. इन हरी सब्जियों में से एक है बथुआ, जो न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. आयुर्वेद में बथुआ को कई बीमारियों का रामबाण औषधि माना जाता है. विशेष रूप से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर बीमारियों में बथुआ का सेवन काफी फायदेमंद होता है.तो आइए यहां जानें कि बथुआ खाने से सेहत को क्या फायदे मिलतें हैं.

बथुआ खाने के फायदे

  • बथुआ में मौजूद तत्व ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है, जिससे शरीर कोशिकाओं में ग्लूकोज को प्रभावी ढंग से अवशोषित कर पाता है.
  • बथुआ बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है. यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है. 
  • बथुए में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. यह कब्ज, अपच और पेट की अन्य समस्याओं से राहत दिलाता है.
  • बथुआ खून को साफ करता है और शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है. शरीर को डिटॉक्स करने में इसे काफी कारगर माना जाता है.
  • बथुआ में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. यह मुंहासे, झुर्रियां और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करता है.
  • पालक में कैल्शियम और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाता है.
  • बथुए में कैलोरी कम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और बार-बार खाने की इच्छा को कम करता है.
  • बथुए में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. सर्दियों में सर्दी-खांसी से बचाने में यह बहुत कारगर है.

यह भी पढ़ें:ठंड में जोड़ों के दर्द में रामबाण है ये बीज, रोज खाने से मजबूत होंगी हड्डियां


बथुए का इस्तेमाल कैसे करें

बथुआ का साग
यह सबसे आम और लोकप्रिय तरीका है बथुए का इस्तेमाल करने का. आप इसे मसालों के साथ पकाकर रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं.

बथुआ का पराठा
बथुए को पीसकर आटे में मिलाकर पराठे बनाए जा सकते हैं. ये स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं.

बथुआ का रायता
बथुए को उबालकर पीस लें और दही में मिलाकर रायता बना सकते हैं. यह सेहत के लिए हल्का और स्वादिष्ट विकल्प होता है.

बथुआ की सब्जी
आप बथुआ को आलू, टमाटर, प्याज आदि के साथ मिलाकर सब्जी बना सकते हैं. 

बथुए का जूस 
आप बथुआ का जूस भी पी सकते हैं. इसमें नींबू और शहद मिलाकर आप इसका स्वाद और भी बेहतर बना सकते हैं.
 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement