Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

रोज एक चुटकी ये पाउडर पानी में मिलाकर नहाएं, शरीर को मिलेंगे कई गजब के फायदे

Salt Water Bath Benefits: रोजाना नहाने के पानी में एक चुटकी नमक डालकर नहाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. तो आइए यहां जानते हैं नमक के पानी के कुछ अद्भुत फायदे.

Latest News
रोज एक चुटकी ये पाउडर पानी में मिलाकर नहाएं, शरीर को मिलेंगे कई गजब के फायदे

Salth Water Bath Benefits

Add DNA as a Preferred Source

अक्सर जब हम नहाते हैं तो अपने शरीर को साफ करने के लिए साबुन या बॉडी वॉश का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार घर के बड़े-बुजुर्ग नमक के पानी से नहाने की सलाह देते हैं. सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन नहाने के पानी में एक चुटकी नमक मिलाने से आपके शरीर को कई फायदे हो सकते हैं. नमक के पानी से नहाना सदियों पुरानी प्रथा है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं. आइए यहां जानते हैं कि रोजाना नमक के पानी से नहाने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं.

नमक के पानी से नहाने के फायदे

त्वचा को साफ करता है 
नमक का पानी त्वचा को साफ करने में मदद करता है. नमक में मिनरल्स होते है जो त्वचा के पोर्स को खोलते है, जिससे त्वचा पर जमी गंदगी और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है.

तनाव कम करता है
नमक के पानी से नहाने से तनाव भी दूर होता है. यह नर्वस सिस्टम को शांत करने में मदद करता है जो तनाव को दूर करने में कारगर हो सकता है. यह आपके शरीर को आराम देता है, जिससे आपको रात में अच्छी और गहरी नींद आती है.

दर्द से राहत 
नमक के पानी नहाने से शरीर को दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है. यह मांसपेशियों में होने वाले दर्द और ऐंठन को दूर करने में काफी कारगर माना जाता है. यह गठिया के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.

शरीर की बदबू दूर करें 
नमक का पानी भी शरीर की दुर्गंध को दूर करने का कारगर उपाय माना जाता है. नमक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं. यह शरीर की दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है, जिससे पसीने से बदबू नहीं आती.

त्वचा के लिए फायदेमंद 
नमक का पानी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह एक्जिमा और मुंहासे जैसी समस्याओं में राहत दिला सकता है. यह  त्वचा की सूजन और लालिमा को भी कम करने में मदद कर सकते हैं.


यह भी पढ़ें:छात्रों को मोटिवेट करती हैं Vikas Divyakirti की ये 5 बातें, इन्हें अपनाने से जरूर मिलेगी सफलता


ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है 
नमक के पानी में नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

इस्तेमाल का तरीका
सबसे पहले नहाने के पानी में सिर्फ 1 चम्मच नमक या सेंधा नमक डालें. इसे पूरी तरह घुलने दें. इसके बाद आप चाहें तो इसमें कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल की भी डाल सकते हैं. इसके बाद आप पानी से स्नान कर सकते हैं. इससे आपका शरीर तरोताजा रहेगा.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement