Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

इन दो रूल्स से एक्ट्रेस ने कम किया 45 किलो वजन, Weight Loss के लिए आप भी करें फॉलो

Simple Rules for Weight Loss: आजकल अधिकतर लोग बढ़ते वजन और मोटापे से परेशान हैं. आप भी इनमें से एक हैं और वेट लॉस करना चाहते हैं तो यहां बताए टिप्स को अपना सकते हैं.

Latest News
इन दो रूल्स से एक्ट्रेस ने कम किया 45 किलो वजन, Weight Loss के लिए आप भी करें फॉलो

Weight Loss

Add DNA as a Preferred Source

Chrissy Metz Weight Loss: बढ़ते वजन और मोटापे से परेशान लोग वजन कम करने के लिए खूब मेहनत करते हैं. घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और खाना तक छोड़ देते हैं. आज आपको फेमस एक्ट्रेस क्रिसी मेट्ज की वेट लॉस जर्नी के बारे में बताएंगे. क्रिसी मेट्ज फेमस अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर हैं. उन्होंने 2 नियमों से वजन कम किया.

वेट लॉस

अगर आप खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण वजन कम नहीं कर पा रहे हैं तो क्रिसी मेट्ज के इन दो नियमों को अपना कर वजन कम कर सकते हैं. उन्होंने इन दो टिप्स को अपनाने से 100 पाउंड यानी 45 किलो तक वजन कम किया. चलिए आपको इन दो रूल्स के बारे में बताते हैं.

वेट लॉस के लिए रूल्स

क्रिसी मेट्ज ने वजन कम करने के लिए कोई ज्यादा एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो नहीं किया है. उन्होंने दो नियमों को अपनाया. पहला कि, ज्यादा भूखा नहीं रहना है और दूसरा , फिजिकल एक्टीविटी करना. इन दो नियमों से उन्होंने वजन कम किया.

Shehnaaz Gill Health Update: लो बीपी की वजह से अस्पताल में भर्ती हुईं शहनाज गिल, आखिर कब ये बीमारी बन जाती है खतरनाक?

पहला नियम

वेट लॉस जर्नी के बारे में बताते हुए मेट्ज ने किसी एक इंटरव्यू में कहा कि, उन्होंने यह समझा की खुद को भूखा नहीं रखना है. उन्होंने इस बात पर ध्यान दिया कि वह क्या खाती हैं. और कितना खाती हैं. मेट्ज ने 2,000-2,000 कैलोरी की डाइट को फॉलो किया. हरी सब्जियों और हेल्दी चीजों को खाया.

दूसरा नियम

हेल्दी डाइट के साथ ही फिजिकल एक्टीविटी भी जरूरी है. इसके लिए उन्होंने कोई हैवी एक्सरसाइज नहीं कि, बल्कि, अपने रूटीन में वॉक को शामिल किया. वह हेल्दी डाइट लेने के साथ 20 मिनट की वॉक करती थीं. इस तरीके से इन दो आदतों से वजन कम किया.

(डिस्क्लेमर-ये खबर सामान्य जानकारी और रिपोर्ट्स पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क करें.)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement