Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Weight Loss Drink: खाना खाने के बाद बस पी लें ​इनमें से 1 ड्रिंक, अपने आप घट जाएगी चर्बी

मोटापा एक बड़ी समस्या है. यह सबसे पहली बीमारी है, जो किसी भी व्यक्ति के लिए बेहद नुकसानदायक साबित होती है. ऐसे में खाना खाने के बाद सिर्फ 1 ड्रिंक मोटापे को कम कर सकती है.

Latest News
Weight Loss Drink: खाना खाने के बाद बस पी लें ​इनमें से 1 ड्रिंक, अपने आप घट जाएगी चर्बी
Add DNA as a Preferred Source

Best Weight Loss Drink: आज के समय में ज्यादातर लोग मोटापे से परेशान हैं. इसे कम करने के लिए लोग तमाम तरह के प्रयास करते हैं. इसके बाद भी मोटापे से पीछा नहीं छुड़ा पा रहे हैं तो इन ड्रिंक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन्हें पीने मात्र से ही शरीर पर जमा चर्बी मोम की तरह पिघलकर बाहर हो जाएगी. वजन कंट्रोल हो जाएगा. इसके लिए आपको नाश्ते से लेकर डिनर के बाद इनमें से कोई 1 ड्रिंक पीना है. आइए जानते हैं वो ड्रिंक्स और बनाने का आसान तरीका कौन सा है...

अदरक का पानी

सिर दर्द से लेकर शरीर में जकड़न और मोटापे को दूर करने में अदरक पानी बेहद फायदेमंद ड्रिंक्स में से एक साबित हो सकती है. अदरक में जिंजरोल नामक यौगिक प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं. ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में कारगर हैं. यही वजह है कि खाना खाने के बाद अदरक का पानी जरूर पिये. इससे वजन कम होता है और चर्बी बाहर हो जाती है. इसे बनाने के लिए अदरक के एक छोटे से टुकड़े को पानी में उबालकर उसमें अच्छा सा उबाल लगाये. साथ स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सा शहद या नींबू शामिल कर लें. इसका नियमित सेवन वजन को कम कर देगा.

नींबू पानी 

नींबू पानी न सिर्फ आपकी चर्बी को घटाता है. यह चेहरे पर चमक भी लाता है. इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ज्यादातर लोग नींबू पानी को सुबह खाली पेट पीते हैं, लेकिन इसे रात में डिनर के बाद पीना भी बेहद फायदेमंद होता है. यह पेट के आसपास जमी चर्बी को पिघलाने में मदद करता है. इसमें शहद डालने से स्वाद बढ़ता और एंटीऑक्सीडेंट जुड़ते हैं, जो बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं. 

तुलसी पानी

तुलसी का पौधा औषधिय गुणों से भरपूर है. इसके एक एक पत्ती में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह ओरल हेल्थ के साथ ही वजन को कम करने में सहायक है. तुलसी का पानी या चाय बनाना बेहद आसान है. इसके लिए तुलसी के पत्तों को पानी में उबाल लें. इसमें थोड़ा सा शहद या नींबू का रास शामिल कर लें. यह वजन कम करने में सहायक है. 

ग्रीन टी

दिन में लंच या फिर रात को डिनर के बाद ग्रीन टी का सेवन जरूर करें. इसमें कैटेचिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है. इससे खाना पचता है और मोटापा आसानी से कम हो जाता है. इसे बनाना भी बेहद आसान है. 

पुदीने की चाय

पुदीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह पाचन क्रिया को सही रखता है. पेट को साफ रखने के साथ ही मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है. पुदीने की चाय या पानी का सेवन गैस, एसिडिटी से लेकर कब्ज से मुक्ति दिलाता है. यह समस्याओं को दूर कर वजन को कम करने में सहायक है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement