लाइफस्टाइल
Weight Gain Tips: कई लोग वजन बढ़ाने को लेकर परेशान रहते हैं. वह कुछ भी खाएं-पिएं लेकिन शरीर को नहीं लगता है. ऐसे में इन 5 तरह के शेक को ट्राई कर सकते हैं. इससे आपका वजन तेजी से बढ़ेगा.
Weight Gain Shakes: आजकल लोगों के बीच मोटापे की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है लेकिन ऐसे में भी कई लोग हैं जो अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं. अगर आप भी इन्हीं में से एक है और वेट गेन करना चाहते हैं तो इन शेक को पीने से वजन बढ़ा सकते हैं. मांसपेशियों को बढ़ाने और मसल्स को मजबूत करने के लिए आप इन 5 तरह के शेक को घर पर बनाकर पी सकते हैं. इन्हें पीने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. चलिए आपको वेट गेन के लिए इन शेक के बारे में बताते हैं.
बादाम और खजूर शेक
वजन बढ़ाने के लिए बादाम और खजूर दोनों ही अच्छे होते हैं. आप 5-6 बादाम लें और इसके साथ 2-3 खजूर लें. इन दोनों को दूध के साथ ब्लेंडर में मिक्स कर लें. इस शेक को आप वजन बढ़ाने के लिए पी सकते हैं.
केला पीनट और बटर शेक
वजन बढ़ाने के लिए केला सबसे अच्छा होता है. आप एक केला, दो चम्मच पीनट बटर, और एक कप दूध के साथ बनाना शेक बनाकर पी सकते हैं. यह वजन बढ़ाने के साथ ही मांसपेशियों कम मजबूती देता है.
AC चलाते हैं? तो जरा सावधान हो जाइए! इन बातों को नजरअंदाज किया तो भुगतनी पड़ सकती है बड़ी परेशानी
एवोकाडो शेक
एवोकाडो प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट का एक बेहतर सोर्स है. आप एक गिलास दूध में एक पका हुआ एवोकाडो और डार्क चॉकलेट मिलाकर शेक बनाएं. इसे पीने से सेहत को कई फायदे मिलेंगे और वजन भी तेजी से बढ़ेगा.
चिया सीड्स और बेरी शेक
बेरी और चिया सीड्स दोनों ही हेल्थ के लिए अच्छी होती हैं. बेरीज एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं और चिया सीड्स ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं. एक कप चिया सीड्स और एक कप बेरी को दूध में मिक्स करके शेक बनाएं.
ओट्स और मिल्क शेक
आप वजन बढ़ाने के लिए ओट्स और दूध का शेक बनाकर पी सकते हैं. यह मांसपेशियों को मजबूती देता है और शरीर को ऊर्जा मिलती है. इसे बनाने के लिए एक कप ओट्स को दूध में मिलाकर ब्लेंडर में मिक्स कर लें. इन शेक को पीने से आपका वजन बढ़ने लगेगा.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.