Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Heart Health: शरीर में नजर आने वाले ये संकेत बताते हैं कमोजर हो रही 'दिल की सेहत', नजरअंदाज न करें लक्षण

Warning Signs of a Heart Attack: दिल की सेहत कमजोर होने पर शरीर कई तरह के संकेत देना शुरू कर देता है, इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

Latest News
Heart Health: शरीर में नजर आने वाले ये संकेत बताते हैं कमोजर हो रही 'दिल की सेहत', नजरअंदाज न करें लक्षण

Heart Health 

Add DNA as a Preferred Source

Warning Signs of a Heart Attack- आजकल की खराब जीवनशैली, जरूरत से ज्यादा तनाव, अनहेल्दी खाना जैसे तमाम फैक्टर्स दिल से जुड़ी कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ा रहे हैं, यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स इन दिनों लोगों को अपनी लाइफस्टाइल और खानपान पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं. इससे दिल को हेल्दी रखा (Heart Health) जा सकता है. बता दें कि दिल की सेहत कमजोर होने पर शरीर कई तरह के संकेत देना शुरू कर देता है, इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में.. 

सीने में दर्द

अक्सर सीने में दर्द महसूस होता है तो सावधान हो जाएं, इसके अलावा सीने में दबाव पड़ना, जकड़न या फिर भारीपन महसूस होना जैसे लक्षण दिल की कमजोर सेहत की तरफ इशारा कर सकते हैं. इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की जगह आपको तुरंत अपना चेकअप करवा लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Sleep Deprived Country: 6 घंटे से कम की नींद लेते हैं 60 फीसदी भारतीय, इन गंभीर बीमारियों का बढ़ रहा रिस्क

इन लक्षणों पर भी दें ध्यान 

इसके अलावा सिर में दर्द या फिर चक्कर आने की समस्या का सामना करना पड़ता है तो इस तरह के लक्षण को मामूली समझकर नजरअंदाज न करें. वहीं बहुत ज्यादा थकान महसूस होना या फिर अनिद्रा की समस्या भी दिल की बिगड़ती सेहत का संकेत हो सकता है, ऐसे में जितनी जल्दी दिल से जुड़ी बीमारियों के लक्षणों को पहचानकर इलाज शुरू करवा लिया जाए, उतनी  जल्दी इससे होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है. 

सांस लेने में दिक्कत के साथ ये लक्षण

अगर आपको अक्सर सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है तो ये लक्षण भी दिल की बिगड़ती सेहत का संकेत हो सकता है. ऐसे में अगर आपके जबड़े, गर्दन, पीठ या फिर बाएं हाथ में दर्द होता है तो ये लक्षण दिल की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. इसके अलावा बिना किसी कारण पसीना आने जैसे लक्षणों पर भी गौर करें, इन्हें नजरअंदाज करने की भूल न करें.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement