Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Ways to Stop Overeating: भूख लगने पर खूब खाते हैं आप, तो ऐसे दूर करें ओवरईटिंग की आदत

Overeating ko Kaise Kam Kare: कई लोग खाने बैठते हैं तो खूब खाते हैं, यह ओवरईटिंग आपकी सेहत पर बुरा असर करती है. इससे मोटापे का खतरा रहता है और पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है. इसे कम करने के लिए इन बातों का ध्यान रखें.

Latest News
Ways to Stop Overeating: भूख लगने पर खूब खाते हैं आप, तो ऐसे दूर करें ओवरईटिंग की आदत

Stop Overeating

Add DNA as a Preferred Source

How to Stop Overeating: अगर आप ओवरईटिंग यानी ज्यादा खाने से परेशान हैं तो यहां बताई टिप्स को अपना सकते हैं. इन्हें अपनाने से आसानी से ओवरईटिंग को कम कर सकते हैं. आपके लिए ओवरइटिंग को कम करना बेहद जरूरी है वरना इसकी वजह से मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और पाचन संबंधी समस्या हो सकती है. चलिए आपको बताते हैं कि, किन तरीकों से आप ओवरईटिंग को कम (How To Avoid Overeating) कर सकते हैं.

इन तरीकों से कम करें ओवरईटिंग की आदत (Tips that Help to Stop Overeating)

बैलेंस्ड डाइट

आपको ओवरईटिंग से बचने और हेल्दी रहने के लिए प्रोटीन,फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर चीजों को खाना चाहिए. इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. इनसे पेट भरता है और ज्यादा खाने से बचे रहते हैं.

हाइड्रेट रहें

अगर डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं तो इस कारण भी आपको ज्यादा भूख लग सकती है. इसलिए ओवरईटिंग से बचने के लिए भरपूर पानी और नींबू पानी पिएं. इससे आप हाइड्रेट रहेंगे.

जंक फूड से बचें

चिप्स, कुरकुरे, कुकीज जैसी चीजों को खाने से बचना चाहिए. इसके लिए सबसे अच्छा है कि, आप इसे स्टोर न करें. इसकी बजाय आप नट्स, सीड्स और फ्रूट्स को खाएं.

छोटे बर्तन में खाएं

खुद को ज्यादा खाने से रोकने के लिए छोटे बर्तन में खाना खाएं. इस तरह से आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं. छोटे बर्तनों में खाना खाने से आप खुद को ज्यादा खाने से रोक सकते हैं.

टीवी देखते हुए न खाएं

कई लोग टीवी देखते हुए और फोन स्क्रीन को स्क्रॉल करते हुए खाना खाते हैं ऐसे में वह लोग ज्यादा खा लेते हैं. आपको सोच-समझकर खाना खाना चाहिए.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement