Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Signs Of Bad Mole: भाग्य-दुर्भाग्य नहीं, शरीर पर ऐसे तिल देते हैं इस गंभीर बीमारी का संकेत, न करें इग्नोर

Moles Increase Risk Of Skin Cancer: शरीर पर विकसित होने वाले तिल अचानक से बढ़ने लगे या कलर चेंज हो तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. क्योंकि ये कैंसर के लक्षण भी हो सकते हैं..

Signs Of Bad Mole: भाग्य-दुर्भाग्य नहीं, शरीर पर ऐसे तिल देते हैं इस गंभीर बीमारी का संकेत, न करें इग्नोर

भाग्य-दुर्भाग्य नहीं, शरीर पर ऐसे तिल देते हैं इस गंभीर बीमारी का संकेत

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अक्सर त्वचा पर निकलने (Moles On Body) वाले तिल को अच्छे बुरे भाग्य से जोड़कर देखा जाता है. लोग शरीर के अलग-अलग स्थान पर निकलने वाले तिल का मतलब निकालते हैं की ये शुभ है या अशुभ. लेकिन, ये तिल शरीर में कुछ कमी होने के कारण भी हो सकते हैं. बता दें कि अगर शरीर पर (Warning Signs Of Bad Mole) विकसित होने वाले तिल अचानक से बढ़ने लगे या कलर चेंज हो तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. क्योंकि ये कैंसर के लक्षण भी हो सकते हैं.. इसके और भी कारण हो सकते हैं. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से (Moles Increase Risk Of Skin Cancer) बता रहे हैं की शरीर पर तिल निकलने के क्या कारण हो सकते हैं और इसमें बदलाव को गंभीरता से लेना चाहिए या नहीं. आइए जानते हैं...

क्या है तिल 

मोल्स या तिल व्यक्ति के उम्र के हिसाब से अपने आकार और रंग बदलता है और एक व्यक्ति में लगभग 10 से 40 तिल हो सकते हैं. इसके अलावा ये तिल शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकते हैं. बता दें कि शरीर पर तिल जन्म के साथ-साथ 50 साल की उम्र तक होते रहते हैं. ऐसे में हमें इसका टेंशन लेना चाहिए. या नहीं आइए जानते हैं इसके बारे में..

यह भी पढ़ें- दही-प्याज का रायता स्वाद में बेस्ट लेकिन सेहत के लिए है खतरनाक, आयुर्वेद में माना गया है जहर समान 

शरीर पर तिल होने के कारण 

बता दें कि तिल तभी होता है जब स्किन में मेलेनिन नाम के पिगमेंट का लेवल ज्यादा बढ़ने लगता है. क्योंकि यह पिगमेंट स्किन को कलर प्रोड्यूस करते हैं. इसके अलावा शरीर पर तिल होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे ज्यादा देर तक सूरज की रोशनी में रहना. 

साइज में चेंजेज 

वैसे तो उम्र के हिसाब से तिल के साइज के भी आकार-प्रकार बढ़ते हैं. लेकिन कोई तिल अगर 6 महीने साल भर में अपना बड़ा रूप ले लेता है और धीरे-धीरे बड़ा हो रहा है तो आपको बिना समय गवाएं तुरंत डॉक्टर से बात करनी चाहिए. 

तिल का शेप चेंज होना

इसके अलावा अगर कोई तिल पहले छोटा था या पहले गोल था लेकिन अचानक से किनारे से बढ़ रहा है या ऊपर की ओर उठ रहा है तो यह खतरनाक हो सकता है. बता दें कि यह स्किन कैंसर का भी संकेत हो सकता है.  

कलर में बदलाव

ज्यादातर लोगों में तिल का कलर ब्लैक या ब्राउन होता है. लेकिन धीरे-धीरे इसके कलर में बदलाव हो रहा हो और बाद में जाकर लाल रंग का दिख रहा है तो यह भी स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है. 

पपड़ी बनना

तिल के ऊपर झल्ली जैसा पपड़ी पड़ना पूरी तरह से एबनॉर्मल है और पपड़ी पड़ने के कई कारण हो सकते हैं. लेकिन फिर भी अगर आपको अपने तिल के ऊपर इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत किसी हेल्थ एक्सपर्ट से मिलें. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement