लाइफस्टाइल
अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ मुंबई या दिल्ली के लोग ही डिजिटल दुनिया में बड़ा नाम कमा सकते हैं, तो मिलिए मेहुल पुरोहित से. राजस्थान के छोटे से शहर बीकानेर के इस लड़के ने जून 2025 में कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है.
मुंबई में हुए प्रतिष्ठित इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड्स (IGA) 2025 में मेहुल पुरोहित को 'बेस्ट ब्रांड रेपुटेशन मैनेजमेंट एजेंसी' का अवार्ड मिला है. सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह सम्मान उन्हें किसी और ने नहीं, बल्कि खुद बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने दिया है. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं.
बता दे कि ये वही मेहुल हैं जिन्हें 2022 में एशिया का सबसे युवा उद्यमी घोषित किया गया था. कड़ी मेहनत और लगन से मेहुल पुरोहित ने जो जगह आज बनाई है वहां तक पहुंचने केल िए मेहुल को कई बाधाओं को पार किया है. मेहुल ने कई नामीचीन टॉक्स शो और पॉडकास्ट पर अपनी इस सफलता की कहानी को सुनाया है कि कैसे उन्होंने अपने काम और मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है और किन-किन चुनौतियों का सामना किया है.
लेकिन सवाल उठता है कि ये मेहुल पुरोहित हैं कौन?
मेहुल का जन्म 8 फरवरी 2001 को बीकानेर में हुआ था. उनकी लाइफ इतनी आसान नहीं रही. उनके सिर से पिता का साया बहुत पहले ही उठ गया था. ऐसे में उनकी मां, मधु पुरोहित ने अकेले ही पूरे घर को संभाला था. अपनी मां के संघर्ष को देखकर मेहुल ने ठान लिया था कि वो कुछ बड़ा करके दिखाएंगे. वो अपनी मां को ही अपना सबसे बड़ा गुरु मानते हैं, जिन्होंने हर मुश्किल में उनका साथ दिया.
कहां से पढ़े हैं मेहुल
मेहुल की पढ़ाई बीकानेर के ही रमेश इंग्लिश स्कूल और प्लैनेट ऑफ कॉमर्स से हुई. इसके बाद उन्होंने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया. लेकिन उनकी असली पढ़ाई तो 11वीं क्लास में ही शुरू हो गई थी, जब उन्होंने फ्री में गूगल और यूट्यूब से ग्राफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग का हुनर सीखा.
मेहुल की कहानी इतनी खास क्यों है?
अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, मेहुल ने डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में अपना करियर शुरू किया. उन्होंने विभिन्न कंपनियों के साथ काम करने का अनुभव प्राप्त किया, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हुआ कि उनका असली जुनून छोटे व्यवसायों और व्यक्तियों को उनके ब्रांड को ऑनलाइन बढ़ाने में मदद करना है. इसी सोच के साथ उन्होंने 2018 में अपनी खुद की कंपनी शुरू की.
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए कैंपेन चलाते हैं
साल 2021 में, उन्होंने अपनी खुद की कंपनी 'मल्टीफेज डिजिटल' शुरू की. आज उनकी कंपनी डिजिटल ब्रांडिंग, इन्फ्लुएंसर मैनेजमेंट और बड़े-बड़े ब्रांड्स के लिए कैंपेन चलाने में एक्सपर्ट है. उनकी मेहनत और क्रिएटिव अप्रोच का ही नतीजा है कि आज वो बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से लेकर बड़े-बड़े कॉर्पोरेट ब्रांड्स के भरोसेमंद पार्टनर बन चुके हैं. मेहुल पुरोहित द्वारा स्थापित एक डिजिटल ब्रांडिंग और मार्केटिंग एजेंसी है. यह एजेंसी भारत में स्थित है और 22 से अधिक देशों में काम करती है.
मल्टीफेज डिजिटल, डिजिटल ब्रांडिंग, इन्फ्लुएंसर मैनेजमेंट और ब्रांड कैंपेन में विशेषज्ञता रखती है. कंपनी कई तरह की सेवाएं प्रदान करती है, जिनमें IMdb और Google Knowledge Panel का निर्माण शामिल है. मेहुल का लक्ष्य छोटे व्यवसायों और व्यक्तियों के लिए एक ऐसी एजेंसी बनना है जो एक मजबूत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पा सके.
डिजिटल दुनिया में नाम कमाने के मेहुल के ये प्रभावी सुझाव समझ लें:
1. एक विशिष्ट आला (Niche) चुनें: एक ऐसा क्षेत्र चुनें जिसमें आपकी रुचि हो और जिसमें आप विशेषज्ञता रखते हों. इससे आपको अपने दर्शकों को आकर्षित करने और उन्हें बनाए रखने में मदद मिलेगी.
2. नियमित रूप से उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री बनाएं: नियमित रूप से ब्लॉग पोस्ट, वीडियो, या सोशल मीडिया अपडेट प्रकाशित करें जो आपके दर्शकों के लिए मूल्यवान हों. अपनी सामग्री को आकर्षक और जानकारीपूर्ण बनाने के लिए रचनात्मक बनें.
3. सोशल मीडिया का प्रभावी ढंग से उपयोग करें: अपने लक्षित दर्शकों के साथ जुड़ने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग करें. अपने ब्रांड को बढ़ावा देने और अपने अनुयायियों के साथ जुड़ने के लिए नियमित रूप से पोस्ट करें.
4. अन्य लोगों के साथ सहयोग करें: अन्य प्रभावशाली लोगों के साथ सहयोग करके अपने दर्शकों तक पहुंच बढ़ाएं. यह आपको नए दर्शकों तक पहुंचने और अपने ब्रांड को स्थापित करने में मदद करेगा.
5. SEO (सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन) का उपयोग करें: अपनी वेबसाइट और सामग्री को सर्च इंजन में उच्च रैंक दिलाने के लिए SEO तकनीकों का उपयोग करें. इससे आपको अधिक ट्रैफ़िक और दृश्यता प्राप्त करने में मदद मिलेगी.
6. अपने दर्शकों के साथ जुड़ें: अपनी सामग्री पर टिप्पणी और प्रतिक्रिया का जवाब देकर अपने दर्शकों के साथ जुड़ें. इससे आपको अपने दर्शकों के साथ मजबूत संबंध बनाने और उनके साथ विश्वास बनाने में मदद मिलेगी.
7. धैर्य रखें: डिजिटल दुनिया में नाम कमाना एक लंबी प्रक्रिया है. धैर्य रखें और लगातार प्रयास करते रहें.
मेहुल की ये उपलब्धि बताती है कि कैसे एक छोटे शहर का लड़का, बिना किसी गॉडफादर के सिर्फ अपने टैलेंट के दम पर इतनी बड़ी कामयाबी हासिल कर सकता है. मेहुल की कहानी उन सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.