Advertisement

White Hair Risk: अचानक से सफेद बाल हो रहे बाल यानी शरीर को इन विटामिन-मिनरल की है जरूरत

कम उम्र में बालों का सफेद होना चिंता का कारण बन गया है. विटामिन सी, डी, बी और जिंक की कमी से बाल सफेद होते हैं. अपने आहार में आंवला, दूध, पनीर, हरी सब्जियां, अंडे शामिल करें. विशेषज्ञों के अनुसार उचित आहार से बालों को काला रखा जा सकता है.

Latest News
White Hair Risk: अचानक से सफेद बाल हो रहे बाल यानी शरीर को इन विटामिन-मिनरल की है जरूरत

सफेद बालों के लिए कौन से विटामिन की कमी जिम्मेदार है

Add DNA as a Preferred Source

आजकल की तनावपूर्ण जीवनशैली कई गंभीर समस्याओं का कारण बन रही है. कम उम्र में बालों का सफ़ेद होना उनमें से एक है. उम्र के साथ बालों का सफेद होना और पतला होना एक सामान्य प्रक्रिया है.

लेकिन, कम उम्र में बालों का सफेद होना चिंता का विषय है. इसका असर व्यक्ति के व्यक्तित्व पर पड़ता है. बालों के सफेद होने और झड़ने की वजह से लोगों को शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ता है. वेबएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर में विटामिन सी, डी, बी और जिंक की कमी के कारण कम उम्र में बाल सफेद होने लगते हैं.
 
बाल सफ़ेद क्यों हो जाते हैं?

बालों को काला करने और उनकी ग्रोथ बढ़ाने के लिए लोग कई तरह की कोशिशें करते हैं. हालाँकि, कुछ खाद्य पदार्थ अधिक फायदेमंद हो सकते हैं. ये खाद्य पदार्थ विटामिन से भरपूर होते हैं. अब सवाल यह है कि कम उम्र में ही बाल सफेद क्यों होने लगते हैं? काले बालों के लिए क्या खाना चाहिए?  
 
सफेद बालों के लिए जिम्मेदार हैं ये 3 विटामिन

विटामिन सी: पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, विटामिन सी शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है. इसकी कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. बालों का पतला होना और सफेद होना भी उनमें से एक है. समय पर इलाज न करने पर गंजापन भी हो सकता है. इसलिए विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे कीवी, आंवला, टमाटर, संतरा और हरी सब्जियां खाएं.
 
विटामिन डी: विटामिन डी न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और बाल भी सफेद होकर झड़ने लगते हैं. विटामिन डी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रतिदिन कुछ समय धूप में बिताएं. इससे विटामिन डी की कमी पूरी हो सकती है.

विटामिन बी : विटामिन बी की कमी से भी बाल सफेद होते हैं और झड़ने लगते हैं. यदि इन विटामिनों की कमी लंबे समय तक बनी रहे तो गंजापन भी हो सकता है. ऐसे में विटामिन बी से भरपूर डेयरी उत्पादों का सेवन किया जा सकता है. इसलिए अपने आहार में दूध, दही, पनीर आदि को शामिल करें. बालों के विकास के लिए विटामिन बी6 और विटामिन बी12 बहुत महत्वपूर्ण हैं.

जिंक: शरीर में जिंक की कमी से बाल सफेद और कमजोर हो सकते हैं. इसलिए जिंक युक्त खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करना चाहिए. इसके लिए आप अंडे, पालक, कद्दू के बीज और चने खा सकते हैं. ऐसा करने से सफेद बालों की समस्या दूर हो जाएगी. साथ ही बालों की ग्रोथ भी बेहतर होगी.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)     

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement