Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Vitamin A Deficiency: विटामिन A की कमी के हैं ये 4 संकेत, भूलकर भी न करें इन्हें इग्नोर

Vitamin A Deficiency Symptoms: विटामिन ए की कमी से सेहत को कई नुकसान होते हैं. विटामिन ए की कमी के लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए.

Latest News
Vitamin A Deficiency: विटामिन A की कमी के हैं ये 4 संकेत, भूलकर भी न करें इन्हें इग्नोर

Vitamin A Deficiency

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः शरीर को मजबूत और स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए विटामिन और पोषक तत्व बहुत ही जरूरी होते हैं. विटामिन की कमी के कारण सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं. आज आपको विटामिन ए की कमी (Vitamin A Deficiency) के लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं. विटामिन ए (Vitamin A) की कमी से सेहत को कई नुकसान होते हैं ऐसे में आपको इसकी कमी नहीं होने देनी चाहिए. तो चलिए जानते हैं कि विटामिन ए की कमी से कौन से लक्षण (Vitamin A Deficiency Symptoms) दिखाई देते हैं. इन्हें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

विटामिन ए की कमी से नजर आते हैं ये लक्षण (Vitamin A Deficiency Symptoms)
आंखों पर असर

आंखों के लिए विटामिन ए बहुत ही जरूरी होता है. आंखों में खुजली, आंखों को सूखना और आंखों में जलन होना इसी विटामिन की कमी के कारण हो सकते हैं. इसकी कमी से आंखों की रोशनी भी जा सकती है.

दिमाग की थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, फ्रेश हो जाएगा माइंड

शारीरिक विकास में बाधा
विटामिन ए पूरे शरीर के विकास के लिए बहुत ही जरूरी है. इसकी कमी के कारण बच्चों का विकास रूक जाता है. विटामिन ए की कमी से हड्डियों का विकास भी रूक जाता है ऐसे में शरीर बढ़ भी नहीं पाता है.

घाव न भर पाना
विटामिन ए की कमी के कारण घाव जल्दी नहीं भर पाता है. दरअसल, विटामिन ए से स्किन में कोलेजन बढ़ता है जिससे स्किन की मरम्मत होती है लेकिन अगर विटामिन ए की कमी है तो कोई भी घाव जल्दी से नहीं भरता है. अगर आपको ऐसी समस्या होती है तो विटामिन ए की कमी हो सकती है.

स्किन ड्राईनेस
स्किन के लिए विटामिन ए बहुत ही जरूरी होता है. इसकी कमी से स्किन ड्राई हो जाती है. ऐसे में ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए विटामिन ए की कमी नहीं होने देनी चाहिए. इन सभी के साथ ही होंठों का फटना, दस्त लगना भी विटामिन ए की कमी से हो सकते हैं.

 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement