Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Vaginal Bleeding: सेक्स के बाद वजाइना से खून आना इन 4 बीमारियों का है संकेत, सरवाइकिल कैंसर का भी है ये लक्षण

सेक्स के बाद बाद वजाइना से खून आना नार्मल नहीं होता है और ऐसा अक्सर हो रहा तो निश्चित रूप से कैंसर समेत 4 बीमारियों का कारण है.

Latest News
Vaginal Bleeding: सेक्स के बाद वजाइना से खून आना इन 4 बीमारियों का है संकेत, सरवाइकिल कैंसर का भी है ये लक्षण

Vaginal Bleeding Risk

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः डॉक्टरों के मुताबिक कभी-कभार योनी से ब्लीडिंग होना गंभीर नहीं होता है लेकिन अक्सर ऐसा हो या संभोग के बाद ऐसा हो तो ये बेहद गंभीर हो सकता है. सेक्स के ब्लीडिंग का होना कैंसर का संकेत होता है.

योनि से रक्तस्राव आम तौर पर मासिक धर्म यानी पीरियड्स के समय होता है और हर किसी का मेंस्ट्रुअल साइकिल अलग-अलग होता है. किसी के लिए ये साइकि 24 तो किसी के लिए 30 भी होती है लेकिन पीरियड्स के आलावा वजाइना से ब्लीडिंग का आना सही नहीं होता है. खासकर तब और जब ये इंटरकोर्स के बाद आएं.

गायनोकॉलिजिस्ट डॉ. मीनू सिंह बताती हैं कि वजाइना से खून आने की समस्या के पीछे 4 कारण हो सकते हैं. डॉक्टरों के मुताबिक कभी-कभी ऐसी समस्याएं डरने की बात नहीं होती हैं. लेकिन अगर यह नियमित हो तो डरने की कोई वजह है. 

संभोग के बाद रक्तस्राव के हैं ये 4 कारण -

1. योनि का सूखापन

डॉक्टरों के अनुसार, संभोग के बाद रक्तस्राव का एक आम कारण योनि का सूखापन है. पर्याप्त चिकनाई की कमी के कारण कई महिलाओं को संभोग के दौरान घर्षण और जलन का अनुभव होता है. योनि की परत संवेदनशील हो जाती है. इससे खून बहता है. योनि में सूखापन हार्मोनल परिवर्तन के कारण हो सकता है. कई बार मानसिक तनाव और शारीरिक बीमारी के कारण भी यह समस्या उत्पन्न हो सकती है.

2. यौन संचारित संक्रमण

कई महिलाओं को यौन संचारित संक्रमणों के कारण ऐसी समस्याओं का अनुभव होता है. क्लैमाइडिया, गोनोरिया, ट्राइकोमोनिएसिस, हर्पीस के कारण योनि संभोग के बाद रक्तस्राव हो सकता है. सुरक्षित यौन संबंध के लिए नियमित एसटीआई जांच आवश्यक है. यह सहवास के बाद रक्तस्राव की संभावना को कम कर सकता है.

3. बैक्टीरियल वेजिनोसिस या यीस्ट संक्रमण

योनि संक्रमण, जैसे बैक्टीरियल वेजिनोसिस या यीस्ट संक्रमण, योनि के ऊतकों को परेशान कर सकते हैं. ऐसी समस्या होने पर संभोग के बाद रक्तस्राव हो सकता है. योनि में बैक्टीरियल संक्रमण एक बहुत बुरा संकेत है. इसके लिए जरूरी इलाज जरूरी है.

4. ग्रीवा या सर्वाइकल कैंसर

संभोग के बाद योनि से रक्तस्राव सर्वाइकल कैंसर का संकेत हो सकता है. सर्वाइकल कैंसर सर्वाइकल कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि और संभोग के दौरान या बाद में रक्तस्राव के शुरुआती लक्षणों में से एक है. इसलिए अगर नियमित रक्तस्राव हो तो इलाज बहुत जरूरी है. ऐसी समस्याएं 30 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं में होती हैं.

अगर वजाइना से हमेशा ही खून आता है या बहुत ज्यादा व्हाइट डिस्चार्ज होता है तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement