Advertisement

Dark Circles Removal: जिद्दी से जिद्दी डार्क सर्कल हफ्ते भर में हो जाएंगे गायब, बस आजमाएं ये असरदार नुस्खा

Almond Oil Eye Mask: अगर आप आंखों के नीचे काले घेरों की समस्या से परेशान हैं, तो बादाम ऑयल आई मास्क जरूर लगाएं. यहां पढ़ें बनाने और लगाने की सही विधि. 

Dark Circles Removal: जिद्दी से जिद्दी डार्क सर्कल हफ्ते भर में हो जाएंगे गायब, बस आजमाएं ये असरदार नुस्खा

जिद्दी डार्क सर्कल हफ्ते भर में हो जाएंगे गायब, आजमाएं ये असरदार नुस्खा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल (Dark Circles Removal) चेहरे की खूबसूरती छीन लेते हैं. ऐसे में लोग इससे निजात पाने के लिए तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं. फिर भी (Dark Circle Home Remedy) इसका कुछ खास असर नहीं देखने को मिलता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको ऐसे आई मास्क के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप आंखों के नीचे होने वाले जिद्दी से जिद्दी काले घेरों से छुटकारा पा सकते हैं.

इतना ही नहीं इससे आप पफीआई और थकी आई की (Dark Circles Treatment) समस्या को भी दूर कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं (How To Make Almond Oil Eye Mask) बादाम ऑयल आई मास्क के बारे में और इसे बनाने का सही तरीका. 

बादाम ऑयल आई मास्क (Almond Oil Eye Mask)

सामग्री-

  • बादाम का तेल 1 चम्मच 
  • नींबू का रस आधा चम्मच 

यह भी पढ़ेंः  Dark Circle दूर कर आंखों की थकान मिटाती हैं ये खास चीजें, जान लें इस्तेमाल का सबसे आसान तरीका

बादाम ऑयल आई मास्क बनाने की विधि (How To Make Almond Oil Eye Mask) 

बादाम ऑयल आई मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटा बाउल लेें और इसमें एक चम्मच बादाम का तेल और आधा चम्मच नींबू का रस डालें. फिर  इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर स्मूद मिक्चर बना लें. आपका बादाम ऑयल आई मास्क बनकर तैयार है. 

यह भी पढ़ेंः Skin Care Tips: घर पर ऐसे बनाएं होममेड पील ऑफ मास्क, डेड स्किन के साथ दूर होंगे दाग-धब्बे

इस तरह करें बादाम ऑयल आई मास्क का इस्तेमाल 1 (How To Use Almond Oil Eye Mask) 

बादाम ऑयल आई मास्क लगाने से पहले अपने चेहरे को साफ कर लें और फिर तैयार मिक्चर को अपनी आंखों के नीचे अच्छी तरह से लगाएं. थोड़ी देर के लिए लगाकर छोड़ दें. इसके बाद कॉटन पैड या साधारण पानी के चेहरे को धोकर साफ कर लें. बेहतर परिणाम के लिए इस आई मास्क को हफ्ते में 2 बार लगाएं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement