Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Uric Acid से परेशान तो जरूर खाएं ये 4 चीजें, शरीर से बाहर निकल जाएंगे सभी टॉक्सिन

High Uric Acid: यूरिक एसिड जोड़ों में जमा हो जाता है जिसकी वजह से चलने-फिरने और उठने बैठने में दिक्कत होती है. इसके कारण और भी नुकसान होता है. आप यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए इन चीजों को आहार में शामिल कर सकते हैं.

Latest News
Uric Acid से परेशान तो जरूर खाएं ये 4 चीजें, शरीर से बाहर निकल जाएंगे सभी टॉक्सिन

Uric Acid

Add DNA as a Preferred Source

High Uric Acid Remedy: यूरिक एसिड एक प्रकार का अपशिष्ट पदार्थ होता है जो शरीर में प्यूरीन नामक रसायनों के टूटने से बनता है. यह फिल्टर होकर शरीर से बाहर निकल जाता है. इसके शरीर से बाहर न निकलने पर या इसके ज्यादा बनने पर हाई यूरिक एसिड की समस्या हो सकती है. यूरिक एसिड अधिक बनने पर किडनी पर दबाव बढ़ जाता है. अगर यूरिक एसिड जोड़ों के बीच में जमा हो जाता है तो जोड़ों में दर्द, अकड़न, सूजन की परेशानी को झेलना पड़ता है. आप इसे कम करने के लिए इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं.

यूरिक एसिड कम करने के लिए खाएं ये चीजें

कच्चा पपीता
पपीते में पपेन नामक एंजाइन होता है यह प्यूरिन को सही से पचाता है और यूरिक एसिड नहीं बनने देता है. आप इसके लिए कच्चा पपीता खा सकते हैं. उबला हुआ कच्चा पपीता खाने से यूरिक एसिड को कम भी कर सकते हैं.

दालचीनी
दालचीनी में मौजूद गुण मेटाबॉलिक स्ट्रेस को कम करते हैं जो यूरिक एसिड बढ़ने का कारण बनते हैं. ऐसे में यूरिक एसिड नहीं बनता है. आप गुनगुने पानी में दालचीनी पाउडर मिक्स करके इसे पी सकते हैं.

विटामिन C से भरपूर फल
संतरा, नींबू, आंवला विटामिन सी से भरपूर फल को आप आहार में शामिल कर सकते हैं. विटामिन सी का सेवन करने से किडनी की कार्यक्षमता बढ़ती है ऐसे में शरीर से यूरिक एसिड बाहर निकालने में आसानी होती है.

ब्लैक कॉफी
ब्लैक कॉफी में मौजूद गुणों की मदद से भी आप यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं. इसके साथ ही ग्रीन टी भी फायदेमंद होती है. आप ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी को पी सकते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement