Advertisement

Uric Acid Natural Remedy: यूरिक एसिड को निचोड़कर बाहर कर देगा ये सुखा पत्ता, खाते ही खत्म हो जाएगी ये परेशानियां

आज के समय में यूरिक एसिड आम समस्या बन गई है. इसकी मुख्य वजह खराब खानपान और लाइफस्टाइल है. इसे बिना दवाई भी कम किया जा सकता है.

Uric Acid Natural Remedy: यूरिक एसिड को निचोड़कर बाहर कर देगा ये सुखा पत्ता, खाते ही खत्म हो जाएगी ये परेशानियां
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Uric Acid Natural Treatment) शरीर में प्यूरिन की अधिक मात्रा को किडनी फिल्टर नहीं कर पाती. ऐसी स्थिति में प्यूरिन टूटकर यूरिक एसिड का रूप ले लेते हैं. यूरिक एसिड का जमाव हड्डियों के बीच में होने लगता है. इस वजह से जोड़ों के बीच में गैप हो जाता है. इसे गाउट भी हो जाता है. इस परेशानी के पैदा होने पर जोड़ों में दर्द, सूजन से लेकर किडनी में पथरी से लेकर कई गंभीर परेशानियां बननी शुरू हो जाती है. ऐसी स्थिति में दवाईयों से लेकर डाइट और औषधीय गुणों से भरपूर मसाले जड़ी बूटियों से काबू पाया जाता है. 

इसके लिए तेज पत्ता बेहद फायदेमंद है. खाने में स्वाद बढ़ाने वाला तेज पत्ता सेहतमंद रखने में भी मददगार है. इसके नियमित सेवन से यूरिक एसिड को कंट्रोल ही नहीं हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है. तेज पत्ते में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. यह जोड़ों में दर्द और सूजन को भी कम करता है. आइए जानते हैं तेज पत्तों के सेवन का तरीका और फायदे...

यूरिक एसिड में तेज पत्ते के फायदे

यूरिक एसिड के मरीजों को तेज पत्ते का सेवन किसी रामबाण से कम नहीं होता है, लेकिन इसे सही तरीके से खाने पर ही यह ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. तेज पत्ते को साइजीगियम पालीएंथम भी कहा जाता है. यह यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है. तेज पत्ता प्यूरिन नाम के वेस्ट को शरीर से बाहर निकालने का काम करता है. यह एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण दर्द को कम करने का काम करता है. कुछ इस तरह से यूरिक एसिड की समस्या को कारगर तरीके से कम करने में तेज पत्ता मददगार होता है.

ऐसे करें तेज पत्ते का सेवन 

यूरिक एसिड में तेज पत्ते को पानी में अच्छे से उबाल लें. इसके बाद पानी को छानकर पियें. इससे प्यूरिन को डायजेस्ट करने में मदद मिलेगी. नियमित रूप से इस पानी को पीने से जोड़ों में जमा होने वाले यूरिक एसिड को पिघलाने का काम करता है. इसके बाद इन्हें पेशाब के रास्ते बाहर निकालने का काम करता है. तेज पत्ता का पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर में गर्मी को पैदा करके गाउट के दर्द से राहत दिलाते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement