लाइफस्टाइल
Nails में अगर किसी भी तरह के बदलाव दिखते हैं, आकार या रंग में कोई चेंज आता है तो सावधान हो जाएं. आपको किसी ना किसी बड़ी बीमारी का संकेत देते हैं.
डीएनए हिंदी: आपके शरीर में कोई भी बीमारी होती है तो आप तुरंत डॉक्टर के पास जाते हैं, ठीक वैसे ही अगर आपके नाखूनों (Nails abnormalities) में कुछ भी अजीब सा बदलाव दिखे तो समझ लीजिए वो आपको अनहेल्दी होने का संकेत दे रहे हैं. जी हां आपके नाखून आपकी सेहत का राज बताते हैं.
आप हेल्दी हैं या अनहेल्दी नाखून (Unhealthy Nails) के आकार और रंग से समझा जा सकता है.हालांकि ज्यादातर लोग इसे इग्नोर करते हैं लेकिन स्वास्थ्य के हिसाब से यह जानना बहुत जरूरी है वरना आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें- डायबिटीज को कंट्रोल करने में रामबाण हैं ये हर्ब्स
अगर नाखून पीले हैं (Yellowish Nail)
नाखूनों का पीलापन यह दर्शाता है कि आपको थायरॉइड (Thyroid Symptoms) हो सकता है. यह पीलापन ज्यादा लंबे समय तक नेल पॉलिश लगाने की वजह से भी हो सकता है.हालांकि नाखूनों के आसपास दूसरे तरह के चेंजेज पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है. अगर आपके नेल्स के आसपास की स्किन पीली हो रही है तो ये थायराइड (Thyroid) का संकेत हो सकते हैं. थायराइड की वजह से सूखे, टूटने वाले और आपके नाखून मोटे भी हो सकते हैं.नाखून के ऊपर मोटापन आने से भी कई बार कई बीमारियां घेर लेती हैं. मतलब आपका खून साफ नहीं है.
पीले और मोटे नाखून (Yellow and Fatty Nails)
अगर आपके नाखून पीले और मोटे हैं तो आप डायबिटीज (Diabetes) का शिकार हो सकते हैं क्योंकि ऐसे लोगों के ही नाखून में पीलापन आता है जिनको डायबिटीज है.
ब्लू लाइन वाले नाखून (Blue nails)
अगर आपको तनाव है तो आपके नाखूनों में नीले रंग की लाइन आ जाएगी. मतलब आपके अंदर डिप्रेशन (Depression) की स्थिति पैदा हो रही है .
यह भी पढ़ें- जीरे के पानी से घटता है आपका वजन, जानिए कैसे
काले नाखून (Black Nail)
आपके अंदर कैल्शियम और आयरन (Calcium and Iron Deficiency) की कमी हो रही है, तभी आपके नाखून काले पड़ जाते हैं.कई बार नाखून के आस-पास से खून भी निकलने लग जाते हैं और नाखून बीच बीच से टूट भी जाती हैं
नाखूनों के बीच में लकीर (Scratch between nails)
यह बहुत ही खतरनाक संकेत देता है जैसे आपको स्किन का कोई कैंसर हो सकता है. इसमें नाखूनों के बीच में लकीर आ जाती है. इसलिए तुरंत सावधान हो जाएं और डॉक्टर से सलाह लें