लाइफस्टाइल
Gwada Negative: दुनिया में एक अलग तरह के चमत्कारी और रहस्यमयी ब्लड ग्रुप का पता चला है, जिसे नाम दिया गया है Gwada Negative’, यह अनोखा खून धरती पर केवल 1 इंसान के नसों में बह रहा है.
Worlds Most Unique Blood Group- हमारे शरीर की नसों में बहने वाला खून आमतौर पर आठ अलग-अलग ब्लड ग्रुप्स में से एक होता है, ये ब्लड ग्रुप A, B, AB और O हैं, जिन्हें Rh फैक्टर के आधार पर पॉजिटिव (+) और नेगेटिव (-) में बांटा गया है. इन ब्लड ग्रुप्स (Blood Groups) के आधार पर तय होता है कि किसी आपातकालीन स्थिति में हमें कौन सा ब्लड चढ़ाया जा सकता है, या फिर हम किसी की मदद के लिए कौन सा ब्लड डोनेट (Blood Donate) कर सकते हैं.
बता दें कि अब दुनिया में एक अलग तरह के चमत्कारी और रहस्यमयी ब्लड ग्रुप का पता चला है, जिसे नाम दिया गया है Gwada Negative. दिलचस्प बात ये है कि इस ब्लड ग्रुप का अभी तक दुनिया में सिर्फ एक (Ultra Rare Blood Group) ही ज्ञात शख्स मिला है यानी धरती पर एक इंसान की नसों में ये खून बह रहा है.
फ्रांसीसी शोधकर्ताओं (EFS) ने इसे अल्ट्रा रेयर यानी दुर्लभ में दुर्लभ ब्लड ग्रुप बताया है, यह ब्लड ग्रुप 68 वर्षीय ग्वाडेलिपयन महिला में पाया गया है, यह दुनिया में अब तक खोजा गया 48वां ब्लड ग्रुप है. ISBT यानी International Society of Blood Transfusion ने जून 2025 में इसे आधिकारिक मान्यता दी है.
बता दें कि ‘Gwada’ शब्द दरअसल ग्वाडेलूप द्वीप का स्थानीय नाम है, इस खोज को सम्मान देने के लिए इस ब्लड ग्रुप को ‘Gwada Negative’ यानी G(-) नाम दिया गया है.
वैज्ञानिकों के मुताबिक महिला को यह ब्लड ग्रुप दोनों माता-पिता से म्यूटेटेड जीन मिलने के कारण मिला है, यह बेहद दुर्लभ जेनेटिक घटना है, इस तरह के केस को हॉमो-रेसिसिव म्यूटेशन कहा जाता है और इसमें दोनों जीन की दोषपूर्ण प्रतियां एक व्यक्ति को मिलती हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.