Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

स्किन को हेल्दी रखेगी हल्दी, इन 5 चीजों को मिलाकर लगाने से मिलेगी Young & Glowing Skin

Turmeric for Skin: हल्दी में मौजूद गुण स्किन के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं. इसका इस्तेमाल कई तरह से स्किन केयर के लिए कर सकते हैं.

Latest News
स्किन को हेल्दी रखेगी हल्दी, इन 5 चीजों को मिलाकर लगाने से मिलेगी Young & Glowing Skin

Turmeric For Skin Care

Add DNA as a Preferred Source

Turmeric Benefits For Skin: हल्दी का इस्तेमाल खाने को रंग देने के लिए किया जाता है. इसके साथ ही इसमें कई गुण होते हैं जो सेहत को फायदे देते हैं. हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं. अगर आप रूखी और बेजान त्वचा से परेशान हैं तो हल्दी का इस्तेमाल आपकी स्किन को यंग और ग्लोइंग बना सकता है. इसके लिए आप हल्दी में इन 5 में से किसी चीज को मिलाकर लगाएं.

स्किन के लिए हल्दी के फायदे

चेहरे पर हल्दी लगाने से कील-मुंहासों को दूर कर सकते हैं. यह स्किन की ड्राइनेस को दूर त्वचा को मुलायम बनाती है. स्किन पर हल्दा लगाने से त्वचा को चमकदार बना सकते हैं. स्किन के दाग-धब्बों को कम करने में भी हल्दी बहुत ही लाभकारी होती है. आइये इसके इस्तेमाल के बारे में जानते हैं.

हल्दी में मिलाकर लगाएं ये चीजें
हल्दी और एलोवेरा

स्किन के लिए हल्दी और एलोवेरा जेल दोनों ही फायदेमंद होते हैं. इससे स्किन को पोषण मिलता है. एक चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें.


ब्लड में घुली शुगर को कम करेंगे ये 5 मसाले, चुटकियों में कंट्रोल होगी Diabetes


हल्दी और नींबू का रस

स्किन केयर के लिए आप हल्दी के साथ नींंबू का रस मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है. नींबू का रस स्किन को चमकदार बनात है. इस्तेमाल के लिए आधा चम्मच नींबू के रस में हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं.

हल्दी और बेसन

बेसन को त्वचा पर लगाने से त्वचा को पोषण मिलता है. हल्दी और बेसन का पेस्ट स्किन पर लगाने से स्किन डाइट होती है. इससे दाग-धब्बे भी कम होते हैं. बराबर मात्रा में दोनों को मिक्स कर पानी डालकर पेस्ट बनाकर इसका इस्तेमाल करें.

हल्दी और शहद

शहद के एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा की देखभाल के लिए लाभकारी होते हैं. इन दोनों चीजों को मिक्स कर आप स्किन पर लगा सकते हैं. इसके लिए आधा चम्मच शहद में हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं. सूखने पर मुंह धो लें.

हल्दी और दही

आप दही के साथ भी हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें लैक्टिक एसिड होता है. जो स्किन को एक्सफोलिएंट करता है. एक चम्मच दही में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं. करीब 15-20 मिनट बाद चेहरा धो लें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement