Advertisement

गर्मियों में पसीने की बदबू से हैं परेशान तो आजमाएं ये आसान तरीके, हमेशा रहेंगे फ्रेश

Bad Body Odor Remedies: गर्मियों में पसीने के कारण कुछ लोगों के शरीर से बदबू आने लगती है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं.

Latest News
गर्मियों में पसीने की बदबू से हैं परेशान तो आजमाएं ये आसान तरीके, हमेशा रहेंगे फ्रेश

bad body odor remedies

Add DNA as a Preferred Source

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में पसीना आना शुरू हो जाता है, लेकिन कई बार इस पसीने के साथ आने वाली बदबू आपको असहज कर देती है. यह न सिर्फ आपके आत्मविश्वास को कम कर सकती है बल्कि आपके आस-पास के लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बन सकती है. पसीने से बदबू आने का मुख्य कारण त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया होते हैं जो पसीने के संपर्क में आने पर पनपते हैं. हालांकि, कुछ आसान तरीके अपनाकर आप इस समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं और गर्मियों में भी तरोताजा महसूस कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए कौन से तरीके अपनाए जा सकते हैं.

पसीने की बदबू दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीके

रोज स्नान करें
गर्मियों में दिन में कम से कम एक बार और हो सके तो दिन में दो बार नहाना बहुत जरूरी है. नहाने से पसीना और त्वचा पर जमा बैक्टीरिया धुल जाते हैं, जो बदबू का मुख्य कारण होते हैं. नहाते समय एंटीबैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करना और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

खूब पानी पिएं
शरीर को अंदर से ठंडा रखने और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है. पूरे दिन में 8 गिलास पानी पिएं. पानी शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है और पसीने की तीव्रता को कम कर सकता है.

खान-पान पर ध्यान दें
कुछ चीजें पसीने की बदबू को बढ़ा सकती हैं, जैसे लहसुन, प्याज, मसालेदार खाना. गर्मियों में इनका सेवन कम करना चाहिए. इसके बजाय ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जियां और ऐसे चीजें खाएं जिनमें क्लोरोफिल हो, जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां. ये शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती हैं.

नेचुरल डिओडोरेंट लगाएं
केमिकल वाले परफ्यूम या डिओडोरेंट की जगह आप कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. नींबू का रस, बेकिंग सोडा और पानी या गुलाब जल मिलाकर अंडरआर्म्स पर लगाने से बैक्टीरिया कम होते हैं और बदबू दूर होती है.


यह भी पढ़ें:Habits For Success: मेहनती बनने के लिए अपनाएं ये 6 आदतें, सफलता चूमेगी आपके कदम


साफ कपड़े पहनें
पसीने वाले कपड़े ज्यादा देर तक न पहनें. अपने कपड़े हर रोज बदलें और धोएं. खास तौर पर मोजे रोज बदलें, क्योंकि पैरों में भी बहुत पसीना आता है, जिससे बदबू आ सकती है. 

बेकिंग सोडा का प्रयोग करें
बेकिंग सोडा पसीने को सोखने और बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है. नहाने के बाद अपने बगलों और पैरों पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा लगाएं. यह एक नेचुरल डिओडोरेंट की तरह काम करता है. हालांकि, ध्यान रखें कि सेंसिटिव त्वचा वाले लोगों को इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement