Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है सुस्ती, इन आसान तरीकों से दिन भर रहें एक्टिव

Fatigue Remedies: अगर आप भी पूरी रात की नींद लेने के बावजूद दिनभर थकान और सुस्ती महसूस करने की समस्या से परेशान हैं तो यहां कुछ आसान तरीके बताए गए हैं जो आपको एनर्जेटिक बने रहने में मदद करेंगे.

Latest News
पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है सुस्ती, इन आसान तरीकों से दिन भर रहें एक्टिव

fatigue

Add DNA as a Preferred Source

अक्सर लोग रात को अच्छी नींद लेने के बाद भी अगले दिन थका हुआ और सुस्त महसूस करते हैं. खराब जीवनशैली या फिजिकल एक्टिविटी आदि इस समस्या का कारण हो सकते हैं. अगर आप भी इस समस्या को दूर करना चाहते हैं और अपने शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखना चाहते हैं तो कुछ कमाल के तरीके काफी कारगर माने जाते हैं. आइए यहां जानते हैं कुछ आसान तरीके जिन्हें अपनाकर आप एनर्जेटिक रह सकते हैं और आलस को दूर भगा सकते हैं.

एनर्जेटिक बने रहने के लिए अपनाएं ये तरीके

हाइड्रेटेड रहें
दिनभर एनर्जेटिक बने रहने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है. शरीर में पानी की कमी होने से अक्सर थकान और सुस्ती होती है. ऐसे में दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें ताकि आप हाइड्रेटेड रहें.

सुबह की हल्की धूप
सुबह उठकर हल्की धूप लेना भी एनर्जेटिक बने रहने का कारगर तरीका माना जाता है. सुबह की ताजी धूप लेने से शरीर की सर्कैडियन रिदम सही रहती है. इससे विटामिन डी की कमी भी पूरी होती है जो शरीर में थकान का कारण बन सकती है.

प्रोटीन युक्त नाश्ता
एनर्जेटिक बने रहने के लिए सही आहार लें. आप नाश्ते में प्रोटीन युक्त चीजें जैसे अंडे, दही या ओट्स खा सकते हैं. ये चीजें ब्लड शुगर को नियंत्रित रखती हैं और आपको पूरे दिन एनर्जेटिक बनाए रखती हैं.

फिजिकल एक्टिविटी करें
दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए फिजिकल एक्टिविटी करना भी बहुत जरूर होती है. हर दिन कुछ घंटे कोई भी फिजिकल एक्टिविटी करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आप एनर्जेटिक महसूस करते है.


यह भी पढ़ें:Diabetes का काल है ये बीज, जानिए फायदे और सेवन करने का तरीका


प्रोसेस्ड फूड से बचें
जितना हो सके प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें. इसे खाने से ब्लड शुगर में गिरावट आ सकती है, जिससे आप बहुत सुस्त महसूस कर सकते हैं. एनर्जेटिक बने रहने के लिए आप अपने आहार में फल, सब्जियां और साबुत अनाज को शामिल कर सकते हैं.

कैफीन
दोपहर के बाद कॉफी या चाय का सेवन कम करें. इनमें कैफीन होता है जो आपकी रात की नींद को प्रभावित कर सकता है. इसके कारण आपको थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है. ऐसे में कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में ही करें.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement