Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

रेशमी और मजबूत बाल चाहते हैं? इन आसान घरेलू नुस्खों से दोमुंहे बालों की समस्या को जड़ से करें खत्म

Haircare Tips: कुछ आसान घरेलू उपायों और उचित देखभाल से आप दोमुंहे बालों को बनने से रोक सकते हैं और अपने बालों को स्वस्थ और मजबूत बना सकते हैं. आइए यहां कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानें जो दोमुंहे बालों की इस समस्या को दूर कर सकते हैं.

Latest News
रेशमी और मजबूत बाल चाहते हैं? इन आसान घरेलू नुस्खों से दोमुंहे बालों की समस्या को जड़ से करें खत्म

haircare tips

Add DNA as a Preferred Source

लंबे, रेशमी और मजबूत बाल हर किसी का सपना होता है, लेकिन दोमुंहे बाल अक्सर इस सपने को चकनाचूर कर देते हैं। ये बालों की खूबसूरती और सेहत दोनों को खराब करते हैं, जिससे बाल रूखे, बेजान और कमजोर दिखने लगते हैं. दोमुंहे बाल तब होते हैं जब बालों की सबसे बाहरी परत डैमेज हो जाती है, जिससे बाल दो भागों में विभाजित हो जाते हैं. ऐसे में कुछ सरल घरेलू उपायों और सही देखभाल से आप नए दोमुंहे बालों को बनने से रोक सकते हैं और अपने बालों को स्वस्थ और मजबूत बना सकते हैं. आइए यहां कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं जो दोमुंहे बालों की इस समस्या को दूर करते हैं और इसे रेशमी और मजबूत बनाते हैं.

दोमुंहे बालों से राहत दिला सकते हैं ये उपाय

ट्रिम करें
दोमुंहे बालों को खत्म करने के लिए सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है नियमित रूप से बालों को ट्रिम करवाना. हर 7 से 8 हफ्ते में अपने बालों के सिरे ट्रिम करवाने से डैमेज सिरे हट जाते हैं और बाल स्वस्थ रूप से बढ़ते हैं. नए दोमुंहे बालों को बनने से रोकने का यह सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है.

गर्म तेल की मालिश
नारियल तेल, बादाम तेल, जैतून का तेल या आर्गन तेल को गर्म करके जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह से मालिश करें. यह तेल बालों को गहराई से पोषण देता है, रूखापन कम करता है और उन्हें मजबूत बनाता है, जिससे दोमुंहे बालों की समस्या कम होती है.

अंडा और दही का हेयर मास्क
अंडे प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं, जो बालों को रिपेयर और मजबूती के लिए जरूरी  होता है. एक अंडे को 2 बड़े चम्मच दही के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. इस मास्क को बालों पर, खास तौर पर सिरों पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें. इससे बाल रेशमी और चमकदार बनेंगे.

एलोवेरा जेल 
एलोवेरा में मौजूद एंजाइम और नमी बालों को अंदर से हाइड्रेट करते हैं और डैमेज बालों को रिपेयर करने में मदद करते हैं. ताजा एलोवेरा जेल को सीधे बालों और दोमुंहे बालों पर लगाएं. यह बालों को मुलायम, स्वस्थ बनाता है और टूटने से बचाता है.

शहद 
शहद एक प्राकृतिक नमी प्रदान करने वाला पदार्थ है जो बालों में नमी खींचता है और उसे बनाए रखता है, जिससे बाल रूखे नहीं होते. 2 चम्मच शहद को एक कप गुनगुने पानी या दही में मिलाकर बालों पर लगाएं. यह बालों को हाइड्रेटेड और लचीला रखता है, जिससे दोमुंहे बालों का खतरा कम होता है.


यह भी पढ़ें: बेजान बालों में जान डाल देंगे ये 3 होममेड हेयर सीरम, लगाते ही शाइनी हो जाएंगे बाल, जानें इसे बनाने की सही विधि


केले का हेयर मास्क
केले में पोटैशियम, विटामिन ए, सी और ई के साथ-साथ नेचुरल तेल भी भरपूर मात्रा में होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं. एक पके केले को अच्छी तरह मसलकर उसमें थोड़ा सा जैतून का तेल या नारियल का तेल मिलाकर मास्क बना लें. इसे बालों पर 30 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें. इससे बाल मुलायम, चमकदार और लचीले बनते हैं.

एप्पल साइडर विनेगर रिंस
एक कप पानी में 2  चम्मच एप्पल साइडर विनेगर अच्छे से मिलाएं. शैम्पू करने के बाद अपने बालों को इस घोल से धोएं और फिर साफ पानी से धो लें. यह बालों के क्यूटिकल्स को बंद करने में मदद करता है, जिससे बाल चिकने और चमकदार बनते हैं और दोमुंहे बालों का खतरा कम होता है. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement