Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Tea For Weight Loss: दूध वाली चाय से दूर रहकर घटाएं वजन, ट्राई करें ये 6 खास तरह की चाय, मिलेंगे कई फायदे

Tea For Weight Loss: अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो कुछ खास तरह की चाय का सेवन कारगर साबित हो सकता है. आइए यहां ऐसी ही कुछ चाय के बारे में जानते हैं.

Latest News
Tea For Weight Loss: दूध वाली चाय से दूर रहकर घटाएं वजन, ट्राई करें ये 6 खास तरह की चाय, मिलेंगे कई फायदे

Tea For Weight Loss

Add DNA as a Preferred Source

आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण कई लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं. बढ़ता वजन कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है. ऐसे में बाजार में कई तरह की टेस्टी और हेल्दी चाय उपलब्ध हैं, जो न सिर्फ आपकी चाय पीने की आदत को पूरा करेंगी बल्कि वजन कम करने में भी आपकी मदद करेंगी और कई स्वास्थ्य लाभ भी देंगी. आइए यहां जानते हैं उन चाय के बारे में जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकती हैं.

वजन कम करने में कारगर हैं ये चाय

ग्रीन टी  
ग्रीन टी वजन घटाने के लिए सबसे प्रभावी उपायों में से एक है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं और यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है. यह फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करने में मदद करती है, जिससे वजन तेजी से घटता है. 

अदरक की चाय 
अदरक में जिंजरोल और शोगाओल जैसे बायोएक्टिव तत्व पाए जाते हैं जो पाचन को सही रखते हैं और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं. यह भूख को नियंत्रित करने और सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है.

पुदीने की चाय
पुदीने की चाय पीने से शरीर तुरंत तरोताजा हो जाता है. यह पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती है. यह पेट की गैस और सूजन से राहत दिला सकती है. इसकी महक  मन को शांत करने में भी मदद कर सकती है.

काली चाय 
काली चाय भी वजन कम करने में कारगर मानी जाती है. इसमें फ्लेवोनॉयड्स होते हैं जो फैट कम करने में मदद करते हैं. यह शरीर को एनर्जी देती है, जिससे आप दिनभर एक्टिव रहते हैं और पाचन क्रिया में भी सुधार होता है.


यह भी पढ़ें:रात के समय बालों में तेल लगाकर सोना सही है या गलत, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स


हर्बल चाय
कैमोमाइल, हिबिस्कस या लेमनग्रास चाय जैसी जड़ी-बूटियों से बनी ये हर्बल चाय भी वजन घटाने में कारगर हो सकती है. ये तनाव को कम करते हैं जो अक्सर वजन बढ़ने का कारण होता है. इस चाय को पीने से नींद बेहतर होती हैं और शरीर भी डिटॉक्स होता हैं.

ओलोंग टी 
ओलोंग टी को वजन कम करने में बहुत कारगर माना जाता है. ओलोंग टी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करती है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को काबू करने में भी मदद कर सकती है. 
 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement