Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Babies Name: बेटी के लिए चुने देवी दुर्गा के इन लोकप्रिय नामों में से कोई एक नाम, यहां देखें यूनिक नेम लिस्ट

Babies Name: अगर आप अपनी बेटी का नाम देवी दुर्गा के कई नामों में से चुन कर रखना चाहते हैं, तो ये लिस्ट जरूर देखें. ये नाम आपको खूब पसंद आएंगे.

Babies Name: बेटी के लिए चुने देवी दुर्गा के इन लोकप्रिय नामों में से कोई एक नाम, यहां देखें यूनिक नेम लिस्ट

बेटी के लिए चुने देवी दुर्गा के इन लोकप्रिय नामों में से कोई एक नाम

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Baby Names Inspired By Goddess Durga- सनातन धर्म में देवी दुर्गा को शक्ति का रूप माना जाता है और देश के सभी हिस्सों में देवी दुर्गा की पूजा की जाती है. संस्कृत में दुर्गा नाम का अर्थ है ' जो अजेय हो'. देवी दुर्गा पवित्रता की शक्ति स्रोत हैं और सभी बुराइयों को नष्ट करने वाली हैं. देवी दुर्गा को अलग-अलग धार्मिक ग्रंथों, शास्त्रों व कहानियों में अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है (Goddess Durga Baby Girls Names).

ऐसे में आज हम आपको देवी दुर्गा के इन्हीं खास नामों में से कुछ बेहद ही प्रभावशाली नामों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप अपनी बेटी (Unique Baby Girls Names) के लिए चुन सकते हैं. ये नाम बेहद प्रिय हैं और इन्हें हर कोई पसंद करता है, तो आइए जानते हैं इन खास नामों के बारे में.

अनीका : मां दुर्गा के इस नाम का अर्थ होता है सुंदर, प्रतिभा और सुंदर चेहरे वाली स्‍त्री. 

अपर्णा : मां दुर्गा को शक्‍ति और दृढ़ संकल्‍प का प्रतीक माना जाता है. देवी दुर्गा का अपर्णा नाम भी यही दर्शाता है.

गौतमी : जीवन के अंधेरे को दूर करने वाली को गौतमी कहते हैं, ऐसे में आप अपनी बेटी को गौतमी नाम दे सकते हैं. 

यह भी पढे़ं: बेबी के लिए चाहिए अलग हट के नाम तो अपने फेवरेट सीजन से चुनें, यूनिक नेमलिस्ट ये रही

कमाक्षी : आप अपनी बेटी के लिए मां दुर्गा का यह नाम चुन सकते हैं. इस नाम में काम का अर्थ है प्रेम, इच्छा और आक्षी का अर्थ है आंख. 

मीनाक्षी : मदुरै में देवी पार्वती की पूजा मीनाक्षी के रूप में की जाती है. ऐसे में आप भी अपनी बेटी को मीनाक्षी नाम दे सकते हैं. 

मलिनी :  देवी दुर्गा को मलिनी के नाम से भी जाना जाता है, ऐसे में आप अपनी बेटी को मलिनी नाम भी दे सकते हैं. 

नंदिनी : देवी दुर्गा के कई नामों में से एक नाम नंदिनी है. इस नाम का अर्थ होता है बेटी या पुत्री. 

यह भी पढे़ं-चालीसा में हैं कुछ ऐसे नाम जो आपके बच्चे को करते हैं सूट, यहां है लिस्ट 

नित्‍या : आप आपकी बेटी को नित्‍या नाम भी दे सकते हैं. इस नाम का अर्थ है हमेशा, सदैव या शाश्‍वत. 

नीयति : नीयति नाम का अर्थ होता है भाग्‍य, किस्‍मत, लक और सर्वशक्‍तिशाली. हिंदू धर्म में मां दुर्गा को शक्‍ति का स्‍वरूप माना जाता है इसलिए उन्‍हें नीयति के नाम से भी पुकारा जाता है. 

शिवप्रिया : शिवप्रिया नाम का अर्थ होता है जो भगवान शिव को प्रिय हो. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मां दुर्गा देवी र्पावती का ही रूप हैं और वह भोलेनाथ की बहुत प्रिय हैं. 

अद्रिजा : मां दुर्गा और देवी पार्वती को अद्रिजा के नाम से पुकारा जाता है. 

देवेशी : मां दुर्गा का एक नाम देवेशी भी है. आप आपनी बेटी के लिए देवेशी नाम भी चुन सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement