Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

टाॅप 50 इंडियन आइकॉन अवार्ड्स: समाज को नई दिशा देने वाले भारतीयों का होगा 16 सितंबर को सम्मान

टाॅप 50 इंडियन आइकॉन अवार्ड्स 2025 को लेकर मुंबई में एक बार फिर से उत्साह का माहौल है. जुहू स्थित इस्कॉन ऑडिटोरियम में 16 सितंबर को होने जा रहे इस आयोजन का मंच सजकर तैयार हो चुका है.

Latest News
टाॅप 50 इंडियन आइकॉन अवार्ड्स: समाज को नई दिशा देने वाले भारतीयों का होगा 16 सितंबर को सम्मान

Top 50 Indian Icon Awards

Add DNA as a Preferred Source

टॉप 50 इंडियन आइकॉन अवार्ड्स 2025 को बॉलीवुड निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह बताते हैं कि यह केवल एक अवार्ड शो नहीं बल्कि उन भारतीयों का सम्मान है जिन्होंने अपने श्रम, लगन और योगदान से समाज और देश का नाम रोशन किया है. दुष्यंत प्रताप सिंह के निर्देशन में आयोजित यह अवार्ड समारोह इस बार अपने पांचवें संस्करण में प्रवेश कर रहा है और हर बार की तरह इस बार भी देश-विदेश से गौरवशाली भारतीय हस्तियों का जमघट देखने को मिलेगा.

इस आयोजन की खासियत यह है कि इसमें हर साल ऐसे 50 भारतीयों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने अपने कर्म से समाज को नई दिशा दी है. बीते वर्षों में अभिनेत्री मंजरी फड़नीस, एंकर और कॉमेडियन सुनील पांल, पाखी हेगड़े, पद्मश्री जस्पिंदर नरूला, अशोक खोसला, गजेंद्र चौहान, पंकज बैरी, योगेश लखानी, मीत ब्रदर्स, सुगंधा मिश्रा, शुभांगी अत्रे, रामशंकर, समीर सेन और रोमित चौधरी जैसी हस्तियां इस मंच पर सम्मानित हो चुकी हैं. इन नामों ने इस आयोजन की गरिमा को हमेशा ऊंचा किया है और यही कारण है कि दर्शक हर साल इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं.

पांचवें संस्करण में भी सितारों की यही चमक देखने को मिलेगी. केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले इस बार के समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि शोभल सिंह, डॉ. प्रतिमा तोतला और अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषी रितु सिंह अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी. समारोह के आयोजकों का धन्यवाद करते हुए दुष्यंत प्रताप सिंह ने कहा कि उनकी टीम ने हमेशा इस आयोजन को खास बनाने में अहम भूमिका निभाई है और इस बार भी यह समारोह यादगार बनने जा रहा है.

मुंबई में होने वाला टाॅप 50 इंडियन आइकॉन अवार्ड्स केवल एक अवार्ड शो नहीं बल्कि भारतीय उपलब्धियों का उत्सव है. यह उन नायकों को सम्मानित करने का अवसर है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज को प्रेरणा दी है. 16 सितंबर की शाम जब जुहू का मंच सितारों से जगमगाएगा, तब एक बार फिर यह साबित होगा कि टाॅप 50 इंडियन आइकॉन अवार्ड्स भारतीय गौरव का प्रतीक बन चुका है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement