Advertisement

Most Expensive Saree: ये है देश की सबसे महंगी हैंडलूम साड़ियां, महीनों की मेहनत के बाद तैयार होती है 1 साड़ी

Handloom Saree: अगर आप हैंडलूम साड़ी खरीदना चाहते हैं तो दिल्ली के हैंडलूम हाट (Handloom Haat Delhi) में लगी प्रदर्शनी में जा सकते हैं.

Most Expensive Saree: ये है देश की सबसे महंगी हैंडलूम साड़ियां, महीनों की मेहनत के बाद तैयार होती है 1 साड़ी

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत में भले ही वेस्टर्न कल्चर बढ़ता जा रहा हो लेकिन आज भी यहां पर भारतीय क्लचर (Indian Culture Dress) का लोगों के बीच बहुत महत्व है. भारत में वेस्टर्न ड्रेस का कल्चर बढ़ता जा रहा है. बावजूद इसके आपको मार्केट में साड़ी (Indian Saree) के बहुत से ऑप्शन मार्केट में देखने को मिल जाएंगे.

आज हम आपको ऐसी ही साड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो अपनी अनोखी बनावटी कला के लिए बहुत ज्यादा फेमस है. इन साड़ियों की हैंडलूम (Handloom Saree) बनानट साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. अगर आप भी ऐसी ही साड़ी लेना चाहते हैं तो दिल्ली के हैंडलूम हाट (Handloom Haat Delhi) में लगी प्रदर्शनी में जा सकते हैं. यहां आपको हजारों तरह की साड़ी मिल जाएंगी. आज हम आपको तीन महंगी हैंडलूम साड़ियों के बारे में बताने वाले हैं. 

करहुआ कटवर्क साड़ी
वाराणसी की बनारसी सिल्क साड़ी के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा. हालांकि यहां की करहुआ कटवर्क साड़ी भी बहुत फेमस है. इस करहुआ साड़ी में बहुत ही अच्छा कटवर्क किया जाता है. साड़ी को तैयार करने के लिए 2 कारीगर इस पर काम करते हैं. इस साड़ी की कीमत लगभग 5000 रुपए से लेकर 5 लाख शुरू होती है. आजकल इन साड़ी का मिलना बहुत कम हो गया है. हालांकि आप ऑर्डर देकर इस साड़ी को बनवा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- इन मौकों पर Disha Patani और उनके बॉयफ्रेंड Aleksandar Alex ने सभी को कर दिया हैरान, तस्वीरें देख छूट जाएंगे पसीने

मूंगा सिल्क साड़ी
असम की मूंगा मिल्क साड़ी बहुत ही ज्यादा फेमस है. यह साड़ी येलो और गोल्डन कलर में आती है. मूंगा मिल्क साड़ी का ग्लोइन टेक्सचर होता है. अगर आप इन साड़ियों को संभाल कर रखते हैं तो यह कई सालों तक नई जैसी रहती है. इस साड़ी की खासियत है यह जितनी पूरानी होती है इसकी चमक उतनी ही बढ़ जाती है. यह साड़ी आपको बाजार में 2000 से लेकर 2 लाख रुपए तक की मिल जाती है. 

पाटन पटोला साड़ी
पाटन पटोला साड़ी की यह खासियत है कि इसका कपड़ा सौ सालों तक नए जैसा रहता है. यह साड़ी गुजरात के पाटन में बनाई जाती है. इसे पटोला कपड़े से बनाया जाता है. इस एक साड़ी को तैयार करने में 3 से 4 महीने तक का समय लग जाता है. पाटन पटोला साड़ी की कीमत 3 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक होती है. 

यह भी पढ़ें- कद्दू का जूस ही नहीं, बीज से भी होता है वजन कम, इसके और भी हैं फायदे

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement