Advertisement

Skin Care: कील-मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करेगा टमाटर का फेस पैक, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

Homemade Face Pack: स्किन केयर के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. पिंपल्स के निशान और दाग-धब्बे दूर करने के लिए आप घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Latest News
Skin Care: कील-मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करेगा टमाटर का फेस पैक, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

Tomato Face Pack

Add DNA as a Preferred Source

Tomato Face Pack For Acne Free Skin: स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Beauty Products) का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, यह इतना ज्यादा कारगर साबित नहीं होते हैं. ऐसे में आप घरेलू नुस्खों से स्किन केयर (Skin Care Tips) कर सकते हैं. आप स्किन केयर के लिए टमाटर का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं. आप इसे आसानी से स्किन केयर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे कील-मुंहासों और दाग-धब्बों (Tomato For Acne Scars) को दूर कर सकते हैं. अगर आप भी कील-मुंहासों और दाग-धब्बों की समस्या से परेशान हैं तो इसे दूर करने के लिए टोमेटो फेस पैक (Tomato Face Pack) लगाएं. आइये आपको इसे बनाने के तरीके के बारे में बताते हैं.

ऐसे इस्तेमाल करें टमाटर का फेस पैक (Tomato Face For Skin Care)
टमाटर और नींबू का रस

टमाटर और नींबू दोनों ही विटामिन सी का बेहतरीन स्त्रोत है. विटामिन सी स्किन के लिए अच्छा माना जाता है. यह त्वचा को ग्लोइंग बनाता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए टमाटर को मैश कर लें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिक्स करें. इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद मुंह धो लें.


तुलसी की 4-5 पत्तियां चबाने से मिलेंगे कई फायदे, डायबिटीज, स्ट्रेस समेत दूर होंगी ये समस्याएं


टमाटर और शहद

स्किन के लिए टमाचर के साथ ही शहद भी अच्छा होता है. कील मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए आप टमाटर और शहद को स्किन पर लगा सकते हैं. इसका फेस पैक बनाने के लिए टमाटर को मैश कर लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं. इन दोनों को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद मुंह धो लें.

टमाटर, बेसन और दही

स्किन केयर के लिए आप टमाटर के साथ दही और बेसन मिक्स करके स्किन पर लगा सकते हैं. इससे पिंपल्स और दाग-धब्बों को दूर कर सकते हैं. आप टमाटर को मैश कर इसमें दही और बेसन को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और इसे चेहरे पर लगाएं. इसे लगाने के बाद करीब 15-20 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें. आप टमाटर के इस फेस पैक को हफ्ते में दो-तीन बार लगा सकते हैं. यह स्किन से जुड़ी समस्याओं जैसे कील-मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करेगा.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement