Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Tomato Bottle Gourd Juice Benefits: डायबिटीज के मरीज रोज पिएं ये हेल्दी जूस, झट से कम हो जाएगा ब्लड शुगर, मिलेंगे कई और भी फायदे

Tamatar Lauki Juice Benefits: अगर आप डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना  टमाटर-लौकी का जूस बनाकर पिएं, इससे आपका ब्लड शुगर तो कम होगा ही, साथ ही कई अन्य फायदे भी होंगे..

Tomato Bottle Gourd Juice Benefits: डायबिटीज के मरीज रोज पिएं ये हेल्दी जूस, झट से कम हो जाएगा ब्लड शुगर, मिलेंगे कई और भी फायदे

डायबिटीज के मरीज रोज पिएं ये हेल्दी जूस, झट से कम हो जाएगा ब्लड शुगर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः डायबिटीज के मरीजों को गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का विशेष (Diabetes Control) ध्यान रखना पड़ता है. क्योंकि, इस मौसम डायट से लेकर फिजिकल एक्टिविटीज तक सब कुछ बदल जाता है. जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस मौसम में अगर डायबिटीज पेशेंट, अपनी डायट में बदलाव कर कुछ खास तरह के फूड्स को शामिल कर लें, तो इससे बढ़ते शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल में लाया जा सकता है, लिहाजा आज हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारें में बताएंगे (Tamatar Lauki Juice Benefits), जो डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण होता है. तो आइए जानते हैं इसके बारे में...

इस खास जूस से कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर 

टमाटर और लौकी का जूस शुगर लेवल को कंट्रोल करने का एक बहुत ही बेहतरीन और घरेलू नुस्खा है, अगर  डायबिटीज के मरीज टमाटर और लौकी का जूस पीते हैं तो उनका शुगर लेवल बहुत हद तक कंट्रोल में रहता है. दरअसल, लौकी में मौजूद 92 प्रतिशत पानी और फाइबर की ज्यादा मात्रा से भूख नियंत्रण में रहती है और ब्लड शुगर का लेवल भी मेंटेन रहता है. 

यह भी पढ़ें -  Vitamin B12 Deficiency: नसों के सिकुड़ने से कमजोरी तक की वजह है इस विटामिन की कमी, जानिए क्या खाते बढ़ेगा लेवल

वहीं, टमाटर में भरपूर मात्रा में मौजूद नारिंगिन फ्लेवोनोइड्स एंटी डायबिटिक की तरह काम करता है और ये भी ब्लड शुगर लेवल को कम करने में सहायक होता है. 

टमाटर-लौकी का जूस कई और समस्याओं में फायदेमंद

  • यह बैड कोलेस्ट्रॉल कम करता है. 
  • इससे हार्ट हेल्दी रहता है.
  • पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है.
  • इससे इम्यूनिटी स्ट्रॉग होता है. 
  • वजन भी कंट्रोल में रहता है. 

यह भी पढ़ें - Skin Care Tips: चेहरे से दाग-धब्बे हो जाएंगे गायब, लगाएं तुलसी से बना फेस पैक- विधि 

इतना ही नहीं, टमाटर-लौकी के जूस में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा, बॉडी को फ्री रेडिकल्स से होने वाला नुकसान से बचाती है. इन तमाम फायदों को देखते हुए आपको आज से ही टमाटर और लौकी का जूस पीना शुरू कर देना चाहिए.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement