Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Health Alert: बेतहाशा थकान-मांसपेशियों में दर्द के साथ फूल रही सांस? तो समझ लें इस बीमारी के हैं शिकार

क्या आप कुछ दिनों या लंबे समय से बेवजह ही थकान-कमजोरी या मांसपेशियों में दर्द के साथ सांस लेने में परेशानी महसूस हो रही तो इस नजरअंदाज न करें.

Latest News
Health Alert: बेतहाशा थकान-मांसपेशियों में दर्द के साथ फूल रही सांस? तो समझ लें इस बीमारी के हैं शिकार
feeling tired very quickly
Add DNA as a Preferred Source

डिएनए हिंदीः थकान और कमजोरी अगर किसी काम को करने से हो रही तो इसे नार्मल समझा जा सकता है, लेकिन अगर ये बिना कारण हो तो ये किसी न किसी बीमारी का संकेत होता है. कई बार शरीर में किसी विटामिन की कमी या अधिकता या किस हार्मोन्स के असंतुलित होने के कारण भी होता है. यहां आपको आज थायराइड हार्मोन की कमी के लक्षणों के बारे में बताएंगे.

थायराइड की समस्या काफी आम होती जा रही है. थायराइड हार्मोन में गड़बड़ी से दो समस्याए होती हैं-  हाईपोथायरोइडिज्म (Hypothyroidism) और हाइपरथायरोइंडिज्म (Hyperthyroidism). दोनों के लक्षण में भी थोड़ा बहुत अंतर होता है, लेकिन एक बड़ा अंतर वजन में होता है. तो चलिए जाने इस इन दोनों के लक्षण को जान लें.

हाइपोथायराइड के लक्षण (Hypothyroidism Symptoms)

  • वजन बढ़ते जाना
  • सांस का फूलना
  • थकान बहुत जल्दी महसूस होना
  • आखों के नीचे सूजन का रहना
  • जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं
  • ठंड लगती है
  • जोड़ों और मासपेशियों में दर्द रहता है
  • कब्ज की समस्या हो जाती है.
  • ड्राई होती स्किन 
  • पीरियड्स के दौरान खून का ज्यादा या बेहद कम आना
  • डिप्रेशन 
  • स्लो हार्ट रेट

हाइपरथायरायडिज्म के लक्षण (Hyperthyroidism Symptoms)

  • वजन का कम होना
  • घबराहट होती
  • फोकस करने में समस्या पेश आती है
  • पाचनक्रिया खराब रहती हैट
  • बाल टूटने लगचते हैं.
  • भूख बढ़ जाती है
  • पसीने आते हैं
  • हार्ट बीट तेजी चलने लगती है

थायराइड का इलाज क्या है?
थायराइड होने पर इसका कोई इलाज नहीं होता है, लेकिन इसे सही डाइट और वर्कआउट से कंट्रोल किया जा सकता है. जिन लोगों को थायराइड की समस्या है वह डॉक्टर की सलाह के बाद उचित डाइट लें. बाहर मिलने वाले खाने को जितना हो सके उतना परहेज करें. बाहर मिलने वाले पैक्ड फूड में तरह-तरह के प्रीजरवेटिव मिले होते हैं. जो आपके थायराइड की समस्या को बिगाड़ सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement