Advertisement

White Vinegar से लेकर मेयोनीज तक इन 4 चीजों से मिनटों में साफ होगा वुडन टेबल, घर का फर्नीचर हो जाएगा पहले जैसा नया

Furniture Care and Cleaning: वुडन टेबल पर अगर दाग लग जाए तो वो काफी भद्दा दिखने लगता है. ऐसे में अगर आपके घर में पड़ा वुडन टेबल अगर गंदा हो गया है तो ये आसान टिप्स जरूर अपनाएं...

White Vinegar से लेकर मेयोनीज तक इन 4 चीजों से मिनटों में साफ होगा वुडन टेबल, घर का फर्नीचर हो जाएगा पहले जैसा नया

White Vinegar से लेकर मेयोनीज तक इन 4 चीजों से मिनटों में साफ होगा वुडन टेबल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  वुडन फर्नीचर घर की खूबसूरती में 4 चांद लगा देते हैं, इससे घर को बेहतर लुक मिलता है. इसलिए आजकल लोग घर की सजावट में वुडन फर्नीचर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर ये वुडन फर्नीचर (Furniture Care and Cleaning) गंदा हो जाए तो ये देखने में काफी भद्दा लगने लगता है. खासतौर से वुडन टेबल (Wooden Table) पर ये दाग समय के साथ जिद्दी हो जाते हैं जो लाख कोशिशों के बावजूद नहीं (Wooden Table Cleaning Tips) साफ होते हैं.

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप चुटकियों में घर में रखा वुडन टेबल साफ कर सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा खर्च करने की (Home Cleaning Tricks) जरूरत भी नहीं पड़ेगी, तो आइए जानते हैं इन खास उपायों के बारे में... 

सफेद सिरका की मदद से 

वुडन टेबल साफ करने के लिए आप सफेद सिरके की मदद ले सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले गुनगुने पानी में सफेद सिरका और डिशवॉश लिक्विड मिक्स कर लें और फिर इस मिक्सचर में कपड़ा भिगोकर टेबल पर लगे दाग को रगड़ें. इससे टेबल आसानी से साफ हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- टाइल्स पर लगे जिद्दी काले-पीले दाग चुटकियों में होंगे ऐसे साफ, नए जैसा चमक जाएगा बाथरूम

टूथपेस्ट की मदद से 

इसके अलावा वुडन टेबल को क्लीन करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी बेस्ट होता है. इसके लिए सबसे पहले कपड़े पर टूथपेस्ट लें और फिर इससे टेबल को रब करें. इसके बाद दाग साफ होने पर टेबल को कपड़े से पोंछकर क्लीन कर लें. आप चाहें तो टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाकर भी टेबल पर लगा दाग मिटा सकते हैं.

पैट्रोलियम जेली की मदद से

इतना ही नहीं पैट्रोलियम जेली की मदद से भी आप वुडन टेबल पर लगा दाग आसानी से मिटा सकते हैं. इसके लिए रात को सोने से पहले टेबल के निशान पर पैट्रोलियम जेली अप्लाई करें और फिर सुबह उठने के बाद टेबल को साफ कपड़े से पोंछ दें. ऐसा करने से टेबल का दाग गायब हो जाएगा और आपकी मेज पॉलिश्ड और शाइनी नजर आएगी. ट

यह भी पढ़ें-  किचन में यूज होने वाली चीजों से ही करें बर्तन, बेसिन, सेल्फ और कांच की सफाई

मेयोनीज होगी मददगार

इन सभी के अलावा आप वुडन टेबल को बेदाग बनाने के लिए मेयोनीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए टेबल पर सबसे पहले मेयोनीज लगाएं और इसे सूखने के लिए छोड़ दें और फिर कुछ देर बाद टेबल को साफ कपड़े से रगड़कर पोंछ लें. इससे मिनटों में आपकी वुडन टेबल साफ और चमकदार दिखने लगेगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement