Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

आंखों के लिए फायदेमंद है आई पाम‍िंग? जानें क्या है Eye Care की ये नई तकनीक

Eye Care: आंखों की देखभाल करना आज के समय में बहुत ही जरूरी होता है. खासकर लोगों की आंखों को फोन के इस्तेमाल और लैपटॉप पर वर्क के कारण नुकसान होता है. आंख के लिए आई पामिंग करना अच्छा होता है.

Latest News
आंखों के लिए फायदेमंद है आई पाम‍िंग? जानें क्या है Eye Care की ये नई तकनीक

Eye Palming

Add DNA as a Preferred Source

Benefits of Eye Palming: आंखों की थकान और स्ट्रेस को दूर करने के लिए आपको आई पामिंग करनी चाहिए. आंखों को रिलैक्स कराने के लिए यह तरीका बहुत ही अच्छा है. आप घंटों तक लैपटॉप के सामने बैठकर काम करते हैं और फोन चलाते हैं तो आई पामिंग करें. इससे आंखों को फायदा मिलता है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं?

क्या है आई पामिंग?

यह एक ऐसी तकनीक है जिसमें हथेलियों को रगड़कर गर्म कर आंखों पर रखना होता है. इससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है. इससे आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद मिलती है.

योगा से करें दिन की शुरुआत, इन योगासनों को करने से चंगी रहेगी सेहत

आई पामिंग कैसे करें?

आई पामिंग करने के लिए आपको हथेली को रगड़कर गर्म करें. हाथ को जब गर्माहट महसूस हो तो आंखों पर लगाएं. आंंखों पर हथेली रखकर उन्हें गर्माहट दें. आपको इस प्रक्रिया को कई बार करना है. इसे 5 मिनट तक दोहराएं. ध्यान रखें कि, आपको आंखों पर ज्यादा दबाव नहीं देना है. इसके साथ ही आई पाम‍िंग करने के ल‍िए हथेल‍ियों को बिल्कुल साफ रखें.

आई पामिंग के फायदे

आंखों को आराम मिलता है और तनाव कम होता है. आंखों की ड्राईनेस को दूर कर सकते हैं. आंखों से संबंधित अन्य समस्याओं से राहत मिलती है. सिरदर्द और डार्क सर्कल को कम कर सकते हैं.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement