Advertisement

Washing Machine Hacks: कपड़े सुखाते वक्त क्यों जोर-जोर से हिलने लगती हैं वॉशिंग मशीन? जानें कैसे करें इसे ठीक

Drying Clothes in Washing Machine: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के साथ ही सुखा भी सकते हैं लेकिन अक्सर देखा जाता है कि, वॉशिंग मशीन में कपड़े सुखाने के दौरान यह तेजी से हिलने लगती है. आपको बताते हैं कि, इसे कैसे रोक सकते हैं?

Latest News
Washing Machine Hacks: कपड़े सुखाते वक्त क्यों जोर-जोर से हिलने लगती हैं वॉशिंग मशीन? जानें कैसे करें इसे ठीक

Washing Machine Hacks

Add DNA as a Preferred Source

Washing Machine Ka Hilna Kaise Roke: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के दौरान तो कोई हलचल नहीं होती है लेकिन, ड्रायर मोड ऑन करते ही मशीन जोर से हिलने लगती है. मशीन के हिलने के कारण लोग तुरंत मैकेनिक को बुला लेते हैं कि, मशीन खराब हो गई है. लेकिन यह ऐसा नहीं है. आपकी मशीन भी कपड़े सुखाने के दौरान तेजी से हिलती है तो इसे आप घर पर ही ठीक कर सकते हैं.

कैसे बंद करें वॉशिंग मशीन का हिलना?

मशीन का ड्रायर साफ करें

कई बार वॉशिंग मशीन के ड्रायर में सिक्के, पिन और छोटी चीजें ड्रायर फंस जाती है. यह आवाज करती हैं और मशीन हिलने लगती है. आपको मशीन का प्लग निकालकर ड्रायर को अच्छे से साफ करना चाहिए.

रबर मैट पर रखें वॉशिंग मशीन

फर्श पर मशीन फिसलने के कारण भी हिलने लगती है. आप वॉशिंग मशीन को रबर मैट पर रखें. इससे मशीन का हिलना बंद होगा और इसके साथ ही यह आवाज भी नहीं करेगी. इस बात का भी ध्यान रखें कि, फर्श बिल्कुल समतल हो.

Eating Curd in Monsoon: क्या बरसात के मौसम में नहीं खानी चाहिए दही? जानें इसके फायदे और नुकसान

सही तरह से डालें कपड़े

मशीन में आप कपड़े ऐसे ही ठूंस देते हैं तो यह तरीका गलत हो सकता है. इससे ड्रायर घूमने के दौरान मशीन हिल सकती है. आपको कपड़ों को अच्छे से फैलाकर ड्रायर में डालना चाहिए. ड्रायर में जितने कपड़े आए उतने ही रखें. ज्यादा कपड़े ठूंसने से बचें.

आप इन सभी बातों का ध्यान रखकर मशीन के हिलने को रोक सकते हैं. यह आपकी मशीन को लंबे समय तक सही रखेगा और मैकेनिक की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement