लाइफस्टाइल
Tight Underwear
डीएनए हिंदी : फैशन के इस दौर में कई तरह के अंडरवियर का चलन है. बॉटम वियर में टाइट थॉन्ग से लकर बिकिनी लाइन पैंटी तक इस वक़्त के फ़ैशन का हिस्सा हैं पर क्या आप जानते हैं टाइट अंडरवियर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है. ये समस्याएं आदमियों और औरतों, दोनों को हो सकती हैं. आइए जानते हैं विस्तार से कि क्यों डॉक्टर अक्सर लोगों को ढीले और आरामदायक अंडरगार्मेंट पहनने की सलाह देते हैं.
आदमियों के Genitals पर पड़ते हैं नकारात्मक प्रभाव
टाइट अंडरवियर पुरुषों में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है. इनमें से कई हेल्थ इशू फर्टिलिटी से जुड़ी से भी हो सकती हैं. सितम्बर 2018 में मेन्स फर्टिलिटी पर किए गए एक शोध के मुताबिक उन पुरुषों का स्पर्म काउंट कम पाया गया जो टाइट बॉटम वियर प्रीफर करते हैं.
हेल्थलाइन वेबसाइट इस स्टडी रिपोर्ट को कोट करते हुए बताती है कि टाइट ब्रीफ़ या शॉर्ट्स अंडकोष (Scrotum) का तापमान बढ़ाते हैं. यह गर्मी स्पर्म ख़त्म करती है.
अंडरवियर पर किए हुए शोध में यह भी पाया गया कि जिन लोगों ने ब्रीफ की जगह बॉक्सर पहना उनमें 25% अधिक स्पर्म काउंट देखा गया.
Lifestyle Tips: रोजाना Lunch Box में पैक करें ये 5 चीजें, कोविड रहेगा दूर, बढ़ेगी Immunity
महिलाओं में Yeast Infection की बड़ी वजह है टाइट पैंटी
अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट्स महिलाओं को ढीली और सूती पैंटी पहनने की सलाह देते हैं. माना जाता है कि टाइट पैंट या अंडर वियर यीस्ट इन्फेक्शन की बड़ी वजह बन सकते हैं. ऐसा इसलिए होता है कि टाइट पैंटी हवा को आने-जाने से रोकती है, जिससे बैक्टीरिया के फलने-फूलने के लिए मुफ़ीद जगह बनती है. इन बैक्टीरिया की मौजूदगी यीस्ट इन्फेक्शन सहित UTI का कारण भी बन सकती है.
इसके साथ ही अंडरवियर हाइजीन पर भी ख़ास ध्यान देने की ज़रूरत है ताकि किसी तरह के इन्फेक्शन का ख़तरा फ़ैल पाए.
Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर