Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

थ्रिल और सस्पेंस का कॉम्बो चाहिए तो ओटीटी पर देखिए रुहान राजपूत की वेब सीरीज जिद्द

हर जिद्द की एक हद होती है लेकिन एक जिद्द ऐसी है जिसकी कोई हद नहीं है. जी हां हम ओटीटी पर आने वाली जिद्द वेबसीरीज की कर रहे हैं जो लीक से हटकर आपको एक थ्रील का मजा देगी. हॉरर-फ़िल्म "इश्क मेरा रूहानी" फेम रुहान राजपूत की ये सीरीज कई मायनों में अलग हट के है.

Latest News
थ्रिल और सस्पेंस का कॉम्बो चाहिए तो ओटीटी पर देखिए रुहान राजपूत की वेब सीरीज जिद्द

रुहान राजपूत

Add DNA as a Preferred Source

अंतरिक्ष फिक्शन जैसी वेव सीरीज के बाद हॉरर और अब जिद्द में रुहान की वर्सेटाइल एक्टिंग देखने का मौका मिलेगा. इस सीरीज़ एंटरटेंमेंट के लिए कई ऐसे पैक हैं जो आपको अंत तक बांधे रखेंगे. आशिकी-2 की तर्ज म्यूजिकल वेब सीरीज़ में एक के बाद एक कड़ी ऐसी जुड़ेगी जो पैसा वसूल टाइप होगी. 

खास बात ये है कि इस सीरीज़ का निर्देशन राहिल खान और गदर एक प्रेम कथा फेम सबीना खान ने किया है. इस सीरीज़ का निर्माण एनएल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है, जिसका निर्देशन नागेंद्र शर्मा ने किया है.

जिद्द एक अनूठी अवधारणा पर बनी है.मॉडलिंग और  रैंप वॉक से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रुहान एक सुपरमॉडल से एक्टर बन चुके हैं. 

रुहान ने इंजीनियरिंग की है और इंजीनियर और वो कॉस्मेटोलॉजिस्ट भी हैं.  रुहान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पोटली नामक एक पुरस्कार विजेता लघु फिल्म से की थी , जिसने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 11 पुरस्कार जीते, फिर फिल्म इश्क मेरा रूहानी में अभिनय किया , इसके बाद प्रारब्ध में काम किया , जो भगवद गीता पर आधारित है.
 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement