Advertisement

Skin Care Tips: ऑयली स्किन के साथ चेहरे पर हो गए हैं मुंहासे, घर में तैयार करें होममेड फेस पैक, लगाते ही चमक उठेगा चेहरा

माॅनसून का मौसम आते ही सर्दी जुखाम के साथ ही चेहरे पर मुंहासों से लेकर चिपचिपाने की समस्या हो जाती है. स्किन भी डल पड़ने लगती है.ऐसे में नेचुरल घरेलू फेसपैक लगाकर ही आप चमकदार चेहरा त्वचा पा सकते हैं. इसे बनाना और लगाना भी बेहद आसान है.

Skin Care Tips: ऑयली स्किन के साथ चेहरे पर हो गए हैं मुंहासे, घर में तैयार करें होममेड फेस पैक, लगाते ही चमक उठेगा चेहरा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Monsoon Skin Care Tips) गर्मियों के मौसम के बाद माॅनसून का मौसम शुरू हो जाता है. इसमें चिपचिपी गर्मी के साथ ही मुंहासों के साथ ही कई स्किन समस्याएं बढ़ जाती है. इसकी वजह उमस से भरा मौसम और ऑयली स्किन का होना है. इसकी वजह से स्किन डार्क और फीकी पड़ने लगती है. ऐसे में बहुत से लोग कई क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह आपकी स्किन को चमकदार बनाने के साथ ही और दूसरी समस्याओं को बढ़ा देती है. ऐसे में होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आपकी स्किन पर एक्ने की समस्या को खत्म करने के साथ ही स्किन को चमकदार बना देगा. 

ऑयली स्किन पर लगाएं फेस पैक

Diabetes Control Remedy: हाई ब्लड शुगर को मिनटों में कंट्रोल कर देगा इस पत्ते का जूस, डायबिटीज का है रामबाण इलाज

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

आपकी स्किन भी ऑयली और चेहरे के चिपचिपे होने से परेशान हैं तो मुल्तानी मिट्टी  और गुलाब जल से फेस पैक तैयार कर सकते है. इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद चेहरे को अच्छे से धो लें. सप्ताह में सिर्फ दो बार ऐसा करने से आपकी स्किन चमकदार बन जाएगी. साथ ही ऑयली स्किन से छुटकारा मिल जाएगा. 

बेसन और हेल्दी का करें लेप

इस मौसम में चेहरे पर हल्दी और बेसन का घर पर फेस पैक तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए हल्दी, बेसन को मिक्स कर इसमें गुलाब जल मिला लें. इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं. 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें. इसे आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी. एक्ने की समस्या भी खत्म हो जाएगी. 

White Hair Remedy: सफेद बालों पर डाई का काम करता है चायपत्ती का पानी, नेचुरल तरीके से लगाते ही काले-लंबे और शाइनी हो जाएंगे बाल

संतरे के छिलके को बनाएं नेचुरल फेस पैक

चेहरा डल रहता है तो संतरे के छिलकों को सुखकर उसका पाउडर बना लें. इसमें गुलाब जल डालकर इसके घोल को चेहरे के साथ ही गर्दन और हाथों में भी लगा सकते हैं. करीब 20 मिनट तक इसे सुखने दें. इसके बाद चेहरे और गर्दन को साफ कर लें. सप्ताह में सिर्फ दो बार इसे लगाने से स्किन चमक उठेगी. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement